फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Expert committee formed for organ donation of brain dead patients

Uttarakhand: अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार सख्त, ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति

Fri, 26 May 2023 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 May 2023 10:40 PM IST
सार

अंग प्रत्यारोपण का मामला समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की राय के बाद ही ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण हो पाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Expert committee formed for organ donation of brain dead patients
अंगदान - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की स्वेच्छा से होने वाले अंग प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का गठन किया है।

विज्ञापन


शासन की अनुमति के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंग प्रत्यारोपण का मामला समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की राय के बाद ही ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण हो पाएगा। ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने के लिए गठित कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को नामित किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Accident: दो जगह दर्दनाक सड़क हादसे, पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन और कोरोनेशन जिला अस्पताल से आईसीयू विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं, जबकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों को कमेटी में नामित किया गया है। विशेषज्ञ कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी।

समिति की राय पर ही अस्पताल अंगों का प्रत्यारोपण कर सकेंगे। कई लोग जीवित रहते ही देह और अंगदान का शपथपत्र भरते हैं। ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की सहमति पर अंग प्रत्यारोपण किया जाता है। अस्पतालों में ब्रेन डेड मरीज के अंग प्रत्यारोपण का कोई मामला सामने आता है तो पहले एक्सपर्ट कमेटी के सामने इसे पेश किया जाएगा।

परिजनों की स्वेच्छा जताने पर कमेटी राय देगी। इसके बाद अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह का कहना है कि शासन की अनुमति के बाद ब्रेन डेड मरीजों के अंगों के प्रत्यारोपण के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें चार विशेषज्ञ डॉक्टर निजी अस्पतालों के नामित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed