फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राजधानी देहरादून में गरजे हजारों कर्मचारी, तस्वीरों में देखें...

Mon, 15 Nov 2021 07:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Employees will protest today for restoration of old pension, rally will be taken out till the secretariat
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कूच - फोटो : अमर उजाला

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पुरजोर होती जा रही है। सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर हजारों की संख्या में कर्मचारी सड़क पर उतर आए। सबने एकजुटता के साथ मांग की कि उनका एक ही अधिकार है, पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर भारी संख्या में कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेशभर से एकजुटता के साथ कर्मचारी देहरादून पहुंचे थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और महासचिव स्थिति प्रज्ञा ने कहा कि पूरा देश एक बार फिर पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए लामबंद हो रहा है। उत्तराखंड से इस क्रांति की शुरुआत हो रही है, जो पूरे देश में अभियान बनेगी। उन्होंने कहा कि एक दिन निश्चित तौर पर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी। करीब 50 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि इस प्रदर्शन का हिसत्सा बने। बड़ी संख्या में कर्मचारी हाथों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग का बैनर लेकर सचिवालय की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले से ही व्यवस्था बनाई हुई थी।

Uttarakhand News: Employees will protest today for restoration of old pension, rally will be taken out till the secretariat
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कूच - फोटो : अमर उजाला

सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर सभी कर्मचारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बाद में सभी कर्मचारी सचिवालय से पहले ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य चाहिए। यह सुरक्षित भविष्य नई पेंशन स्कीम नहीं बल्कि पुरानी पेंशन स्कीम में ही मिलेगा। 

Uttarakhand News: Employees will protest today for restoration of old pension, rally will be taken out till the secretariat
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कूच - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पुरानी पेंशन का लाभ न मिलने से कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद खाली हाथ रह रहा है। नई पेंशन स्कीम के तहत उन्हें जो पैसा दिया जा रहा है, उससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत उनसे मिलने आए। संगठन ने उन्हें सीएम के नाम ज्ञापन दिया और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग की। इस पर जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को सीएम से मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Employees will protest today for restoration of old pension, rally will be taken out till the secretariat
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कूच - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नई पेंशन स्कीम बाजार पर आधारित योजना है, जिसमें जोखिम अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि पति या पत्नी में से किसी की मृत्यु हो जाती है, तो अंतिम समय तक उन्हें पेंशन का लाभ मिले, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकें।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Employees will protest today for restoration of old pension, rally will be taken out till the secretariat
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कूच - फोटो : अमर उजाला

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, जगमोहन सिंह रावत, सूर्य सिंह पंवार, मनोज अवस्थी, प्रवेश सेमवाल, अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद भट्ट, डिररप्लिमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र नौथ्टयाल, महासचिव अजय बेलवाल, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, महासचिव पंचम सिंह बिष्ट, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडेय, फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज के अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी, वैयक्तिक सहायक महासंघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष अनंत राम शर्मा, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ केक अध्यक्ष नाजिम सिद्दीकी, महासचिव हरकेश भारती, उत्तराखंड निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुसाईं सहित करीब 50 संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed