{"_id":"638627a842dfb6133d5b16a0","slug":"uttarakhand-news-elephant-run-behind-people-on-kotdwar-pauri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हाथी ने लोगों के पीछे लगाई दौड़, मची भगदड़, एक व्यक्ति खाई में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हाथी ने लोगों के पीछे लगाई दौड़, मची भगदड़, एक व्यक्ति खाई में गिरा
Tue, 29 Nov 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:11 PM IST
सार
हाथी को देखते ही वाहन अपने स्थानों पर रोक दिए गए। कुछ लोग वाहन से बाहर निकलकर हाथी को देखने और उसकी वीडियो बनाने लग गए। इतने में हाथी ने लोगों के पीछे दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हाथी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हाथी आ धमका तो लोग वीडियो बनाने लगे। इस पर हाथी लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। हाईवे पर भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए जबकि एक व्यक्ति खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को खाई से बाहर निकाला। उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Almora: द्वाराहाट के भौंरा में तेंदुए ने तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला, एक हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
हाथी के हमले में घायल छाम गांव निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह अपने गांव से कार में सवार होकर कोटद्वार के लिए आ रहा था। तड़के करीब तीन बजे कोटद्वार से पांचवें मील पर रपटे के पास अचानक एक हाथी हाईवे पर वाहनों के आगे धमक गया। हाथी को देखते ही वाहन अपने स्थानों पर रोक दिए गए। कुछ लोग वाहन से बाहर निकलकर हाथी को देखने और उसकी वीडियो बनाने लग गए। इतने में हाथी ने लोगों के पीछे दौड़ लगा दी और हाईवे पर भगदड़ मच गई। तड़के अंधेरे में कई लोग पहाड़ी पर चढ़ने के चक्कर में चोटिल हो गए और वह अंधेरे में भागने के चक्कर में खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
एसडीआरएफ में तैनात कांस्टेबल आशीष रावत ने बताया कि मंगलवार तड़के 3:30 सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और खाई में सर्च अभियान चलाया। खाई से घायल अवस्था में ग्राम छाम पट्टी डबरालस्यूं तहसील लैंसडौन निवासी सोहन लाल को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज अधिकारी प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि तड़के तीन बजे हो सकता है कि स्टाफ गश्त पर नहीं रहा हो। लोगों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाएगी।