{"_id":"63392070fae1bd1a9956500a","slug":"uttarakhand-news-earthquake-in-uttarkashi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग
Sun, 02 Oct 2022 01:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:32 PM IST
सार
भूकंप महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप का झटका इतनी तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। रविवार सुबह लोग आम दिनों की तरह दैनिक क्रियाकलापों में व्यस्त थे, कि इसी बीच 10:43 बजे भूकंप तेज झटका आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बाड़ाहाट रेंज में ग्राम नाल्ड के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।
विज्ञापन
इधर, तहसीलदार बड़कोट शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। वहीं भूकंप के झटके ने अक्टूबर माह में ही वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी।