फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : due to rain and opening of schools, crowd at tourist places has reduced

उत्तराखंड: बारिश और स्कूल खुलने से पर्यटन स्थलों पर भीड़ हुई कम, पहले की तरह नहीं दिख रही रौनक

Sun, 08 Aug 2021 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : due to rain and opening of schools, crowd at tourist places has reduced
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दून में पिछले एक हप्ते से अधिक समय से लगातार हो रही भारी बारिश और स्कूल खुलने के कारण पर्यटकों के कदम थम गए हैं। पर्यटन स्थल मसूरी के साथ ही सहस्रधारा, गुच्चूपानी, आनंद वन और मालसी जू में पर्यटक तो आ रहे हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा संख्या काफी कम है। इससे स्थानीय व्यापारी भी मायूस है।

विज्ञापन


मसूरी के साथ दून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में कोविड कर्फ्यू खत्म होने के बाद पर्यटकों को हुजूम उमड़ पड़ा था। हालात यहां तक पहुंच चुके थे, जिला प्रशासन और पुलिस को मसूरी के साथ ही दून में पर्यटकों की संख्या सीमित करने के लए आरटीपीसीआर, होटल बुकिंग के दस्तावेज दिखाने के बाद प्रवेश देने का प्रावधान करना पड़ा था।
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बदरीनाथ मार्ग अवरुद्ध, गंगोत्री हाईवे बना खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण कई पर्यटकों को आधे से ही बैरंग लौटाना पड़ा। सहस्रधारा, गुच्चूपानी में लॉट में पर्यटकों को अंदर घुसने दिया। इसके बाद भी भीड़ कम नहीं हो पा रही थी, लेकिन पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने पर्यटकों के कदम थाम दिए हैं। 

मसूरी के साथ ही दून के पर्यटन स्थलों में बारिश के कारण भीड़ काफी कम हो गई है। जिससे तमाम पर्यटक स्थलों पर अब पहले जैसी रौनक नही दिखाई दे रही है। मालसी जू में जरूर बारिश थमने पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। 

नदियों का पानी बढ़ने के कारण सहस्रधारा में कम हुई संख्या 

बारिश के कारण सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। इससे यहां पर्यटकों के साथ हादसा होने की संभावना रहती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इन दिनों यहां सख्ती दिखाता है। हादसे की आशंका के कारण पर्यटक भी स्वयं इन स्थानों पर कम ही आते हैं। 

लगातार बारिश और स्कूल-कॉलेज खुलने के कारण मसूरी सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब पर्यटकों की भीड़भाड़ कम हो गई है। सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पानी में जाना प्रतिबंधित किया गया है। इससे यहां भी लोग कम आ रहे हैं। 
- जसपाल सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी 

बारिश के कारण आनंद वन में औसतन प्रतिदिन 100 से 150 तक पर्यटक ही पहुंच रहे है। मालसी जू में अभी भी भीड़ हैं। प्रतिदिन यहां करीब एक हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश का सिलसिला बंद होने के बाद इन स्थलों की रौनक फिर से बढ़ जाएगी। 
- राजीव धीमान, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed