फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Driving Licence, RC And Fitness Certificate will be valid Till 30th June

उत्तराखंड: वाहन स्वामियों को मिली राहत, अब 30 जून तक वैध रहेंगे डीएल, आरसी और फिटनेस सर्टिफिकेट

Fri, 26 Mar 2021 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Mar 2021 09:23 PM IST
सार

  • परिवहन मंत्रालय ने जारी किया आदेश, प्रदेश के हजारों वाहन स्वामियों को मिली राहत

विज्ञापन
Uttarakhand News: Driving Licence, RC And Fitness Certificate will be valid Till 30th June
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के हजारों वाहन स्वामियों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई। कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने के चलते परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) की वैधता 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले इसकी तिथि 31 मार्च थी।

विज्ञापन


परिवहन विभाग उत्तराखंड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में एक बार फिर तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि इन सभी दस्तावेज का कोरोना महामारी या लॉकडाउन की वजह से नवीनीकरण नहीं हो पाया था, जो एक फरवरी 2020 को एक्सपायर हो गए थे, वह अब 30 जून तक वैध रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मार्च 2020 में जब देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था, तब जरूरी सामानों और सेवाओं की आपूर्ति के लिए सड़क और परिवहन मंत्रालय ने 30 मार्च 2020, नौ जून 2020, 24 अगस्त 2020 और 27 दिसंबर 2020 को एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें मंत्रालय ने गाड़ियों के परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी को, जो कि एक फरवरी 2020 को एक्सपायर हो चुके हैं उन्हें 31 मार्च 2021 तक वैध मानने का आदेश दिया गया था। ताकि जरूरी सेवाओं की आपूर्ति में किसी तरह की कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देश में एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। रोजाना बढ़ते जा रहे मामलों के मद्देनजर मंत्रालय ने यह तिथि बढ़ाकर 30 जून की है। मंत्रालय के इस आदेश से उत्तराखंड के भी हजारों वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है। 

डीएल बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो आपके सभी काम घर बैठे ही हो जाएंगे। उत्तराखंड में देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से यह कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मार्च में यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि दस्तावेज जमा कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं। आवेदक अपना आवेदन करने के साथ ही सभी दस्तावेज की तस्वीर लेकर सीधे वेबसाइट पर ही अपलोड कर सकेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में आवेदन की वेबसाइट में तब्दीली की गई थी, जिसके तहत एक कंप्यूटर से एक बार लाइसेंस का आवेदन होने के पांच मिनट बाद ही दूसरा आवेदन हो सकता है। इससे उन लोगों को लाभ हुआ जो कि अपने घर से आवेदन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed