{"_id":"69b2db4b100681c73d0a4baf","slug":"uttarakhand-news-distressed-former-bktc-president-ajendra-ajay-said-no-option-other-than-retirement-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अपनी ही सरकार से व्यथित पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा-सन्यास के अलावा कोई विकल्प नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अपनी ही सरकार से व्यथित पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा-सन्यास के अलावा कोई विकल्प नहीं
Thu, 12 Mar 2026 09:01 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:01 PM IST
सार
अजेंद्र काफी समय से सरकार की नीतियों को लेकर खफा हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या इससे पूर्व केदारनाथ धाम से सोना चोरी का प्रकरण।
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी। अपनी ही सरकार की नीतियों से व्यथित अजेंद्र ने कहा कि ऐसे हालात में सन्यास के अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
अजेंद्र काफी समय से सरकार की नीतियों को लेकर खफा हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या इससे पूर्व केदारनाथ धाम से सोना चोरी का प्रकरण। समय-समय पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अजेंद्र नाराजगी जताते रहे हैं। बृहस्पतिवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अजेंद्र ने लिखा, उत्तराखंड में वर्तमान में जिस प्रकार का राजनीतिक परिदृश्य देखने को मिल रहा है, उससे राजनीति के प्रति मोहभंग सा होता जा रहा है। मोदी जी ने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। तीसरा दशक ऐसा होगा, हम जैसे कार्यकर्ताओं और देवभूमि की जनता ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में 'गैर-हिंदुओं' की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया सीएम धामी का बयान
विज्ञापन
छात्र जीवन से राष्ट्रवाद और सनातन के प्रति अगाध आस्था, विश्वास और समर्पण के कारण कई बार कई आरोप भी झेले। इन आरोपों से कभी व्यथित नहीं हुआ। व्यथित होने की परिस्थितियां तब उत्पन्न हो रही हैं, जब हम विपरीत कार्यों के साथ दिखाई पड़ रहे हैं और उनके प्रति हमारा मौन समर्थन प्रकट हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई पड़ता है।