फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: dengue positive blood sample sent to PGI-Chandigarh for knowing about dengue strain

उत्तराखंड: पीजीआई-चंडीगढ़ भेजे गए ब्लड सैंपल, डेंगू के स्ट्रेन का पता लगाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 29 Sep 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी की अगुवाई में मरीजों के खून के नमूने पीजीआई-चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
 

विज्ञापन
Uttarakhand news: dengue positive blood sample sent to PGI-Chandigarh for knowing about dengue strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

राजधानी दून के अलावा राज्य के सभी जिलों में डेंगू मरीजों की बढ़ रही संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तर्ज पर डेंगू के स्ट्रेन की पता लगाना चाहता है।

विज्ञापन


पीजीआई-चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजे गए खून के नमूने
इसके लिए कुछ डेंगू संक्रमित मरीजों के खून के नमूने पीजीआई और चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी की अगुवाई में मरीजों के खून के नमूने पीजीआई-चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में डेंगू किस स्ट्रेन की वजह से है, इसका पता लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या दो दर्जन के करीब है। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जिले में दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही जागरुकता कार्यक्रम भी
डेंगू का प्रकोप न बढ़ने पाए, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी के अलावा पूरे जिले में दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से डेंगू संक्रमित मरीज अस्पताल के आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मुहैया कराने को कहा गया है। ऐसा न करने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed