फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia reached Roorkee today

उत्तराखंड चुनाव 2022: कर्नल कोठियाल हो सकते हैं आप का मुख्यमंत्री चेहरा, मनीष सिसोदिया ने दिए संकेत

Thu, 22 Jul 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Jul 2021 02:26 PM IST
सार

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी एक दिन के दौरे पर देहरादून आए थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia reached Roorkee today
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। गुरुवार को रुड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा। कहा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। कहा कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। भ्रष्टाचार रोक पाने में सरकार असफल रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावाें में आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा सीट में अपने प्रतियाशी खड़े करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। इसीलिए उत्तराखंड से पलायन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद कार्य करेगी। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर पार्टी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने साफ साफ कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करेगी।

सिसोदिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा बेरोज़गारी के कारण ही लोग उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर उत्तराखंड वासियों के सपनों को साकार करेगी। जिन मुद्दों को लेकर आम उत्तराखंड का गठन हुआ था, उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफरोज आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से सिसोदिया का स्वागत किया

बता दें कि मनीष सिसोदिया गुरुवार को रुड़की पहुंचे। सिसोदिया सड़क मार्ग से आज सुबह करीब 10 बजे रुड़की स्थित नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया का नारसन बॉर्डर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद वह रुड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे। यहां वह शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमजद उस्मानी,आप नेता राजू विराटिया, प्रेम सिंह, जितेंद्र मलिक, शाहवकार चिश्ती, मंगलौर सभासद सरफ़राज़, संजय तिवारी, डॉ. नरेंद्र और सुनील सिंघल मौजूद रहे।

ट्वीट में लिखा था कि कल उत्तराखंड आ रहा हूं
सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि कल उत्तराखंड आ रहा हूं। रुड़की के जीवनदीप आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर मां भगवती की आराधना कर उनका आशीर्वाद लूंगा। मन में एक प्रश्न है जिस पर कल चर्चा भी करूंगा।

कल मिलते हैं उत्तराखंड में... जय मां भगवती। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी एक दिन के दौरे पर देहरादून आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed