फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: delhi car road accident in mussoorie, two died five person injured

उत्तराखंडः मसूरी में दिल्ली की कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, पांच लोग हुए घायल

Thu, 01 Apr 2021 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 12:47 PM IST
सार

  • मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
uttarakhand news: delhi car road accident in mussoorie, two died five person injured
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क के ऊपर वाले बैंड से नीचे सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पानी वाले बैंड के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि कार (आई20 डीएल 6सीआर 8591) दुर्घटना में अभिषेक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजीव निवासी ज्योति नगर दिल्ली और अंकित (उम्र 26 वर्ष) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना में राजेश (उम्र 38 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी शाहदरा दिल्ली, प्रतीक (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राजीव निवासी शाहदरा दिल्ली, आयुष (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अशोक निवासी शाहदरा दिल्ली, उदित (उम्र 21 वर्ष) पुत्र दीपक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून और देव (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र दीपक खुड़बुड़ा मोहल्ल गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल 108 के माध्यम से  देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया।

दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

वहीं देहरादून के सहसपुर में धर्मावाला चौक-पांवटा रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर गुलाब सिंह पुत्र झंडू राम निवासी बाटा मंडी तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर पत्नी बबली देवी के साथ धर्मावाला से वापस लौट रहे थे। यहां वे रिश्तेदारी में आए हुए थे। बीती रात उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

गुलाब सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया

इससे दंपती के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार ओम प्रकाश पुत्र जालम सिंह निवासी सिलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रेमनगर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह हिमाचल लोनिवि में मेट के पद पर कार्यरत थे। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed