फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: dehradun nagar nigam will decided wending zone fees

देहरादून नगर निगम : वेंडिंग जोन में शुल्क होगा तय, अवैध वसूली पर लगेगी लगाम

Sat, 12 Dec 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun nagar nigam will decided wending zone fees
देहरादून नगर निगम - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
देहरादून नगर निगम में वेंडिंग जोन बनने से रेहड़ी ठेली वालों की जाने अवैध वसूली पर लगाम लग सकेगी। इसके लिए नगर निगम ने एक विस्तृत खाका तैयार किया है। इसके लिए बाकायदा नगर निगम एक तय शुल्क लेकर वेंडिंग जोन में लगने वाले ठेली, रेहड़ी वालों से शुल्क लेगा। इसके बाद किसी भी विभाग, एजेंसी या व्यक्ति विशेष को शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


किन-किन जगहों पर आय के हिसाब से क्या शुल्क होगा इसके लिए बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में अभी जहां-तहां सब्जी मंडी में खड़े ठेली-रेहड़ी वाले अपने-अपने हिसाब से खड़े रहते हैं। अक्सर आरोप लगते हैं कि इनसे नगर निगम, पुलिस विभाग और अन्य स्थानीय ठेकेदार अवैध वसूली कर रेहड़ी, ठेली लगवाते हैं।
विज्ञापन


इससे फल-सब्जी विक्रेताओं को तो नुकसान होता ही है, इसका सीधा असर आम जनता पर भी पड़ता है। दरअसल, फल-सब्जी विक्रेता इसका किराया फल-सब्जी के दामों में जोड़कर उपभोक्ताओं से वसूल करते हैं। इसे लेकर अक्सर फल-सब्जी विक्रेता और ग्राहकों में विवाद की शिकायतें भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में बनने हैं 19 वेंडिंग जोन

शहर को अवैध फल-सब्जी मंडी मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत शहरभर में विभिन्न जगह 19 वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। इसमें एक बार लाइसेंस शुल्क लेकर सुनिश्चित किया जाएगा कि जो दुकान लगा रहे हैं, उनका आपराधिक इतिहास तो नहीं है। वह किस पृष्ठभूमि से आए हैं। साथ ही यह भी नगर निगम ने सुनिश्चित किया है कि इन फल-सब्जी विक्रेताओं से किसी तरह का कोई अवैध शुल्क न लिया जाए। 

अभी रिंग रोड स्थित छह नंबर पुलिया पर बना है वेंडिंग जोन

शहर में वेंडिंग जोन बनाने के अभियान के क्रम में अभी नेहरू कॉलोनी रिंग रोड स्थित छह नंबर पुलिया पर वेंडिंग जोन बनाया गया है। जहां लगभग सभी फल-सब्जी विक्रेताओं को एक निश्चित शुल्क पर दुकानें आवंटित की गई हैं। साथ ही उनका पुलिस सत्यापन भी किया गया है। 

कुछ लोगों ने कोर्ट से लिया हुआ है स्टे

नगर निगम के अनुसार, छह नंबर पुलिया पर बनाए गए वेंडिंग जोन में कुछ फल-सब्जी विक्रेताओं ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। इसके चलते वह अभी वेंडिंग जोन की शर्तों के विरुद्ध बाजार सजाकर अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। इसके खिलाफ नगर निगम ने भी कोर्ट में पैरवी की हुई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेशानुसार इनके लिए भी नियम सुनिश्चित किए जाएंगे।


शहर में फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाने के लिए योजना बनाई गई है। इसका मूल उद्देश्य है कि फल-सब्जी विक्रेताओं से कोई भी विभाग या व्यक्ति अवैध वसूली न कर सके। इससे आमजन को भी फल-सब्जी उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। साथ ही आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उन्हें यहां से बाहर किया जा सके। छह नंबर पुलिया पर अभी वेंडिंग जोन स्थापित किया गया है। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। इनके लिए बिक्री के हिसाब से शुल्क तय किया जाएगा।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed