फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News : cracks seen on glaciers in rishi ganga origin area

चमोली : ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में ग्लेशियरों में पड़ीं दरारें, वैज्ञानिकों की टीम ने किया हवाई सर्वेक्षण

Sat, 29 May 2021 07:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 May 2021 07:09 PM IST
सार

जोशीमठ से आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News : cracks seen on glaciers in rishi ganga origin area
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में ग्लेशियरों में दरारें पड़ीं होने की ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को वैज्ञानिकों की टीम ने हेलीकॉप्टर से ग्लेशियरों का हवाई सर्वेक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड: चमोली में तबाही मचाने वाली ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र के ग्लेशियर में पड़ी दरारें, दहशत में ग्रामीण, तस्वीरें...
विज्ञापन


वहीं, जोशीमठ से आईटीबीपी, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीम दो दिन बाद जोशीमठ लौटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश: ऋषि गंगा के 'सैलाब' में बहा वार्निंग सिस्टम, खौफजदा ग्रामीणों ने गुफा और छानियों में बिताई रात

बीते दिनों बारिश होने से ऋषि गंगा का जल स्तर बढ़ गया था, जिसे देखते हुए रैणी क्षेत्र के ग्रामीणों की एक टीम ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के निरीक्षण के लिए गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया था कि ग्लेशियरों में दरारें पड़ी हैं, जिससे आगे भी ऋषि गंगा में 7 फरवरी जैसी जलप्रलय की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों से ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति पर सर्वे कराने का आग्रह

ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शासन के सम्मुख वैज्ञानिकों से ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति पर सर्वे कराने का आग्रह किया। शनिवार को वैज्ञानिकों की टीम ने हेलीकॉप्टर से ऋषि गंगा के उद्गम स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया।

टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। वहीं, शनिवार को ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीम मौके का जायजा लेने के बाद जोशीमठ लौटेगी।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम ने ग्लेशियरों का हवाई सर्वेक्षण किया है, जबकि एक अन्य टीम भी मौके पर जायजा लेने के लिए भेज दी गई है। टीम की रिपोर्ट मिलने पर ही ग्लेशियरों की सही स्थिति का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed