{"_id":"5ff9d7fe8ebc3e2e38295ef2","slug":"uttarakhand-news-congress-state-in-charge-devendra-yadav-announced-allegation-sheet-will-be-ready-against-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया एलान - भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया एलान - भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र होगा तैयार
Sat, 09 Jan 2021 10:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार को आरोप पत्र के जरिये घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार की चार साल की विफलताओं का लेखा जोखा लेने के लिए पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का एलान किया है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से कहेगी कि प्रदेश सरकार की विफलताओं को प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ने विधानसभा चुनाव किसी चेहरे को आगे कर लड़ने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ती है। सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी ने कांग्रेस में अन्य पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया और कहा कि नेताओं का रिकार्ड, पार्टी हित आदि को देखकर विश्लेषण करने के बाद ही इस पर फैसला किया जाएगा। यह बात कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी नेताओं पर भी लागू होती है।
कांग्रेस बड़ी पार्टी है और अलग-अलग चैनल के जरिये पार्टी में शामिल होने के लिए अन्य दलों के नेता संपर्क करते हैं। पार्टी में शामिल होने का एक तरीका है और इस तरीके का पालन किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश प्रभारी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार की विफलताओं का खाका सामने रखा। नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। कुंभ की तैयारी तक प्रदेश सरकार नहीं कर पा रही है।
मुख्यमंत्री को लिया निशाने पर
मुख्यमंत्री सीधे तौर पर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे। प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्टिंग मामले में हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई जांच का आदेश होने पर मुख्यमंत्री को नैतिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। इसके उलट, मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर बचने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस का प्रदेश में चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं
विधानसभा चुनाव से पूर्व अन्य दलों से गठबंधन से कांग्रेस ने इनकार किया है। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत भाजपा को हराने के लिए सभी दलों से एक मंच पर आने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कहा कि कांग्रेस किसी दल से चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं कर रही है।
प्रदेश प्रभारी ने इससे पहले कहा था कि इसका फैसला समय आने पर लिया जाएगा। प्रीतम सिंह ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने गठबंधन को लेकर कहीं कोई बयान नहीं दिया है। दूसरी तरफ हरीश रावत कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं। हल्द्वानी में ही उन्होंने से कहा था कि भाजपा को हराने के लिए सभी को हाथ मिलाना चाहिए।
अपनी तरफ से एक कदम आगे बढ़कर हरीश रावत ने कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न देने की वकालत भी की थी। हालांकि, हरीश रावत यह भी कहते रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस का मुकाबला केवल भाजपा से है।
पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचे हरीश रावत
देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी के कारण दिन पर गहमागहमी रही। प्रभारी ने गढ़वाल मंडल के पीसीसी पदाधिकारियों की बैठक भी ली और इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल हुईं, लेकिन राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत नहीं आए। बाद में पूछे जाने पर हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बैठक में बुलाया नहीं गया था। बैठक में पीसीसी पदाधिकारी थे। दूसरी ओर, हरीश रावत खुद भी एआईसीसी के एक वेबिनार में व्यस्त थे।