फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: congress Leader Harish rawat Visited Kedarnath before PM Narendra Modi Yatra

उत्तराखंड: पीएम मोदी की यात्रा से पहले केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत, लगाए जा रहे सियासी मायने

Tue, 26 Oct 2021 06:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

आपदा के तुरंत बाद अपने कार्यकाल में शुरू कराए गए पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र हरीश रावत अकसर करते रहे हैं। ऐसे में पीएम के दौरे से पहले उनके वहां जाने को लेकर सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: congress Leader Harish rawat Visited Kedarnath before PM Narendra Modi Yatra
केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन और पूजा कर आशीर्वाद लिया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी आगामी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इस दौरान वे केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों का लोकार्पण भी कर सकते हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत की केदारनाथ यात्रा के सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


केदारनाथ धाम: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे में सिक्स सिग्मा को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी
विज्ञापन


2013 में केदारनाथ में आई आपदा के तुरंत बाद अपने कार्यकाल में शुरू कराए गए पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र हरीश रावत अकसर करते रहे हैं। जबकि पीएम मोदी की भी केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे को लेकर नफा नुकसान का आकलन करती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा
पूर्व सीएम रावत ने मिशन-2022 की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आराध्य बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने आराध्य से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयश्री का आशीर्वाद मांगा। बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने प्रवेश द्वार से धाम में मौजूद यात्रियों का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर आमजन को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत की।

देवस्थानम बोर्ड पर कही ये बात

तीर्थपुरोहितों ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड समेत आपदा के बाद से उनके हितों की अनदेखी समेत अन्य कई समस्याओं से भी अवगत कराया। पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष और मनोज रावत समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के केदारनाथ भ्रमण ने उत्तराखंड की राजनीति को भी गरमा दिया है। आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है।

हमारी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग है : हरीश
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे पहले ही दिन भंग कर यात्रा की पूर्व व्यवस्था की जाएगी। वे अपने अधूरे संकल्पों को पूरा करेंगे। इसमें केदारनाथ में बाबा भैरवनाथ की गढ़ी, मंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाकर केदारपुरी की सुरक्षा, भीमबली में आवास भवन, भीमबली से केदारपुरी तक वृहद विकास की रूपरेखा शामिल है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार 30 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड को वापस ले। उन्होंने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से कहा कि वे एकजुट होकर एक्ट वापस लेने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सांकेतिक प्रदर्शन भी करें। साथ ही उन्होंने केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed