फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Congress demands to file police case Against Banshidhar Bhagat

बंशीधर प्रकरण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफ करने को तैयार नहीं कांग्रेस, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 06 Jan 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Jan 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Congress demands to file police case Against Banshidhar Bhagat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की नेता प्रतिपक्ष को लेकर की गई टिप्पणी को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले फूंके और डीजीपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। भगत की ओर से माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस के रुख में कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में देर शाम अचानक बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माफी कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। मामला अब सिर्फ कांग्रेस का नहीं है बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति के अपमान का है। कांग्रेस की सीधी मांग है कि भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने माफी मांगी, पर सरकार और संगठन अलग-अलग
मामले में मुख्यमंत्री की ओर से क्षमा मांगने पर कांग्रेस ने नरम रुख दिखाया, लेकिन कांग्रेस भगत को माफ करने को तैयार नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन अलग-अलग हैं। संगठन का शीर्ष पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष है, जो वीडियो वायरल हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर कार्यकर्ता भी खिलखिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी जताई नाराजगी
आज प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी ट्वीट कर इस मामले में नाराजगी जताई है। प्रभारी ने कहा कि इससे भाजपा की मानसिकता जाहिर होती है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की धमकी

प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। कहा कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भाजपा के संगठन पदाधिकारी पर आरोप लगा था और आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा के एक विधायक पर भी एक युवती ने शोषण का आरोप लगाया था और भाजपा की प्रदेश सरकार और संगठन इस मामले को दबाने में जुट गया। 

नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक कुमार से मिला। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डीजीपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भीमताल में कार्यकर्ताओं की सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। टिप्पणी में नेता प्रतिपक्ष के प्रोटोकॉल, उनके महिला होने की गरिमा तक का ध्यान नहीं रखा गया। 

महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी आप : कलेर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि महिलाओं का अपमान पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विकास के मुद्दे पर बहस करने के बजाय महिलाओं को अपमानित करते हैं। 

कलेर ने कहा कि मातृशक्ति के संघर्षों से ही उत्तराखंड राज्य मिला है। आज भाजपा नेता महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी भाजपा नेताओं की मानसिकता को प्रदर्शित करती है।

राजनीतिक रूप से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन एक महिला पर भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी ने प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के महिलाओं का अपमान करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले ही भाजपा के कई नेताओं को महिलाओं को अपमानित किया है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed