{"_id":"6367b784e9cbeb0b556ed2ed","slug":"uttarakhand-news-congress-bharat-jodo-yatra-from-mana-first-day-tribute-to-ankita-bhandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अंकिता को समर्पित होगा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कल माणा से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अंकिता को समर्पित होगा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कल माणा से होगी शुरुआत
Sun, 06 Nov 2022 07:07 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:07 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकित भंडारी केस को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे जनता के सामने रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कुमाऊं मंडल में की जाएगी। हरिद्वार में गंगा आरती के साथ यात्रा का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में विधायक भुवन कापड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेश्वरी रावत, विनोद मैठाणी, लाल सिंह नेगी, भगत डागर, संजय कुमार व शिव सिंह नेगी आदि मौजूद थे।