फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Congress bharat jodo yatra from mana First day tribute to ankita bhandari

Uttarakhand: अंकिता को समर्पित होगा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन, कल माणा से होगी शुरुआत

Sun, 06 Nov 2022 07:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Nov 2022 07:07 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकित भंडारी केस को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Congress bharat jodo yatra from mana First day tribute to ankita bhandari
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे जनता के सामने रखे जाएंगे। 

विज्ञापन

Uttarkashi: चकराता में मिला नौगांव से लापता महिला का कंकाल, मौसा ही निकला कातिल, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकित भंडारी केस को समर्पित किया जाएगा। हत्याकांड की जांच से पहले सबूतों को मिटाने और अभी तक केस से जुडे़ वीआईपी के नाम का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार केस को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यूकेएसएससी, पुलिस और मुक्त विवि, विधानसभा भर्ती सहित अन्य घोटालों को युवाओं के सम्मुख रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पूर्व बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कुमाऊं मंडल में की जाएगी। हरिद्वार में गंगा आरती के साथ यात्रा का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में विधायक भुवन कापड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेश्वरी रावत, विनोद मैठाणी, लाल सिंह नेगी, भगत डागर, संजय कुमार व शिव सिंह नेगी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed