फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: congress allegation, for BJP office state government changed the land use

उत्तराखंड में घमासान: कांग्रेस का आरोप, भाजपा कार्यालय के लिए प्रदेश सरकार ने बदल दिया लैंड यूज

Fri, 16 Jul 2021 12:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Jul 2021 12:24 PM IST
सार

बता दें कि बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एमडीडीए की महायोजना में सरकारी दफ्तरों की तरह राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के दफ्तरों को भी लैंड यूज में छूट देने का निर्णय किया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand news: congress allegation, for BJP office state government changed the land use
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि भाजपा के आलीशान कार्यालय के लिए प्रदेश सरकार ने लैंड यूज ही बदल डाला। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तंज किया कि ‘वाह सरकार, अपनों से प्यार, जनता पर वार!’

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एमडीडीए की महायोजना में सरकारी दफ्तरों की तरह राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के दफ्तरों को भी लैंड यूज में छूट देने का निर्णय किया गया था। इसे लेकर भाजपा सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा ने पूर्व में नियमों को ताक पर रखकर राजधानी में अपने मुख्यालय का शिलान्यास किया। जिसे अब कैबिनेट के जरिये सही साबित करने का प्रयास किया गया। उसने अपने कार्यालय के लिए लैंड यूज को बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर कोई नियम पार्टी के अपने किसी काम में आड़े आए तो उस नियम को कैबिनेट बैठक बुलाकर बदल डालती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपना कार्यालय आवासीय क्षेत्र में बनाने में अड़चन आ रही थी, इस अड़चन को दूर करने के लिए उसने मास्टर प्लान में संशोधन कर दिया।


सभी राष्ट्रीय दलों के लिए है, इसमें बुराई क्या है : कौशिक
कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैबिनेट ने सभी राष्ट्रीय दलों के कार्यालयों के लिए यह छूट दी है, इसमें बुराई क्या है।

भू-कानून पर सोच समझकर ही लें निर्णय : त्रिवेंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को पौड़ी जिले के कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे और माता सीता मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में माता सीता मंदिर में पीपल व बरगद का पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भू-कानून पर सोच समझकर ही निर्णय लेना होगा। कुछ बातें बोलने में अच्छी लगती हैं, लेकिन हमें उसके परिणामों को ध्यान में रखना चाहिए। वर्तमान में धारा 371 के भू-कानून को लागू करने को लेकर अभियान चल रहा है, लेकिन हमें बहुत अध्ययन के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। 

गुरुवार को प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि फलस्वाड़ी में भव्य सीता माता मंदिर के साथ ही गरुड़ मंदिर भी बनाया जाएगा।

साथ ही वाल्मीकि मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। इसके बाद पूर्व सीएम ने मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित चैंबर का लोकार्पण किया। चैंबर का निर्माण विधायक निधि से 12 लाख की लागत से किया गया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र ने भू-कानून को लेकर चल रहे अभियान के सवाल के जवाब में कहा कि जिन प्रदेशों में यह कानून लागू है, वहां जाकर अनुभव लेना चाहिए।

भू-कानून में कोई भी संशोधन या सुधार भविष्य को देखकर किया जाए। इस दौरान विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष आशीष जदली, सचिव आमोद नैथानी, उपाध्यक्ष राकेश सामवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल और व्यापार संघ अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed