फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Complaint of ragging in Doon Medical College on Chief Minister portal up confidential investigation started

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पोर्टल पर रैगिंग की शिकायत से दून मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, गोपनीय जांच शुरू

Sat, 18 Sep 2021 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Sep 2021 01:26 PM IST
सार

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से जांच कमेटी गठित कर गोपनीय तरीके से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने मामले की तह तक जाने के लिए एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ छात्रों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Complaint of ragging in Doon Medical College on Chief Minister portal up confidential investigation started
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस के छात्र से रैगिंग का प्रकरण सामने आया है। किसी ने प्राचार्य को गुमनाम पत्र लिखकर इस बारे में शिकायत कर दी। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी प्रति दी गई है। इसके बाद से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर गोपनीय जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राचार्य को पत्र भेजकर वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की शिकायत
कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, किसी छात्र ने प्राचार्य को शिकायती पत्र भेजकर वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की शिकायत की है। ई-मेल के जरिए भी प्राचार्य को अवगत कराया गया है। शिकायत करने वाले ने पत्र और ईमेल में अपने नाम का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

 

दो हफ्ते पहले का मामला
मामला करीब दो हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। रैगिंग की सूचना से कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से जांच कमेटी गठित कर गोपनीय तरीके से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने मामले की तह तक जाने के लिए एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ छात्रों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मामले को शुल्क घटाने को लेकर चल रहे एमबीबीएस छात्रों के आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें यह बात सामने आई है कि जूनियर छात्र-छात्राओं को जबरन इस आंदोलन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

 

प्राथमिक जांच में रैगिंग की पुष्टि नहीं
इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डॉ. सयाना के मुताबिक प्राथमिक जांच में रैगिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कॉलेज में अनुशासन किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। अगर रैगिंग की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed