{"_id":"62d05b2b428bb25cff51feb3","slug":"uttarakhand-news-cm-udyman-khiladi-upgradation-scheme-will-launch-on-august-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना: 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना: 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ
Fri, 15 Jul 2022 12:04 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:04 AM IST
सार
खेल मंत्री ने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर आठ से 14 साल के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ 29 अगस्त को होगा। इसके तहत हर जिले के 150 बालक और इतनी ही बालिकाओं को हर महीने 1500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। यह कहना है खेल मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने यह बात अपने कैंप कार्यालय में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर आठ से 14 साल के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। भविष्य में जिन बच्चों का इसमें चयन हो चुका होगा, आगे उनकी खेल प्रतिभा बरकरार रहे इसके लिए उन्हें विभिन्न अवसर दिए जाएंगे। उन्हें किस-किस तरह के अवसर दिए जा सकते हैं विभागीय अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खेल विकास निधि के बारे में मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से इसके लिए जो प्रस्ताव किया गया है उस पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाड़ियों को चार प्रतिशत खेल कोटा मिलता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
इसे फिर से कैसे शुरू किया जा सकता है इसकी समीक्षा की जाए। मंत्री ने पीआरडी के जवानों को 300 दिन का रोजगार दिए जाने के संबंध में बताया कि कैबिनेट की इस विषय पर सहमति बन चुकी है। मंत्री ने कहा कि किन-किन विभागों में पीआरडी जवानों को समायोजित कर सकते हैं इसकी रूपरेखा तैयार की जाए।
बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जीएस रावत, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक धर्मेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।