उत्तराखंडः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अपील, घर पर ही मनाएं होली, कोविड गाइडलाइन का करें पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे होली सौहार्द और गरिमामय ढंग से अपने घर पर ही मनाएं और कोविड-19 महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें।
Chief Minister Tirath Singh Rawat (file photo) has appealed to the people of the state to celebrate Holi at their home following #COVID19 guidelines: Uttarakhand Chief Minister's Office pic.twitter.com/pRFt5wSgjg
— ANI (@ANI) March 28, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।
कौशिक के साथ खेली फूलों की होली
हरिद्वार के बाबा बंशी वाले आश्रम में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान कौशिक ने कहा कि उनकी ईश्वर से कामना है कि होली क्षेत्रवासियों के जीवन में नई उमंग और नई तरंग लेकर आए। कोरोना महामारी से देश-दुनिया मुक्ति मिले।
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा के नेेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनेगी। भूपतवाला स्थित आश्रम में मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 60 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद सुनीता शर्मा, विदित शर्मा, अनुज भाटी, विनीत जौली, शिवचरण नौटियाल उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने समर्थकों संग मनाई होली
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में आयोजित स्वागत समारोह एवं होली मिलन समारोह में समर्थकों संग होली मनाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनता के असीम प्रेम के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, राकेश जोशी, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, चुन्नी लाल, योगेश, निशा शर्मा, मंजीत रावत, आशीष थापा, अंकित जोशी, समीर डोभाल उपस्थित रहे।
वहीं, कांवली रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास, निर्मला जोशी, कमली भट्ट, शंकर, शुभम सिमल्टी, आनन्द प्रकाश उपस्थित रहे।
(फोटो समेत)
त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे होल्यार, ढोल की थाप पर मना रंगों का त्योहार
पूर्व मुख्यमंत्री बोले, स्वयंसेवी भाव से करें कोरोना गाइडलाइन का पालन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों और देश के सभी नागरिकों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे होल्यारों ने ढोल व वाद्य यंत्रों की थाप पर रंगों के त्योहार खुशियां साझा की। मोल्यार ग्रुप के कलाकारों ने राज्य की पारंपरिक होली के गीतों के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना का वायरस दोबारा से तेजी से फैल रहा है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी के साथ आम जनमानस को इस त्योहार को मनाना चाहिए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जारी गाइडलाइन का स्वयंसेवी भाव और स्वयं की इच्छा से पूरा पालन करना चाहिए। यह हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है जिससे हम कोविड के संक्रमण से खुद को भी बचा सके और समाज को भी सुरक्षित रख सकते हैं । उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण का दूसरा हमला काफी घातक हो सकता है, इसलिए अब ज्यादा सतर्कता और सावधानी की जरूरत है, जिसका हम सभी को ध्यान रखना है।