फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm pushkar singh dhami visit vandana katariya home today

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित, दिया 25 लाख रुपये का चेक

Thu, 12 Aug 2021 07:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 07:08 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

विज्ञापन
uttarakhand news : cm pushkar singh dhami visit vandana katariya home today
मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सीधे नई दिल्ली से लौटने के बाद हरिद्वार जिले दौरे पर रहे। गुरुवार को वह भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर गए और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर वंदना को सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। जिससे हॉकी स्टार वंदना कटारिया ऐसी बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी, जो दूरस्थ क्षेत्रों में बहुत अभाव और कमी में रहती हैं। इससे वंदना अपने साथ-साथ ऐसी बेटियों को भी आगे बढ़ाने का काम कर सकेंगी। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना को 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: अपने गरीबी के दिन याद कर भावुक हुईं हॉकी स्टार वंदना, बोलीं- एक ही जोड़ी जूते पहनते थे बारी-बारी

तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत वंदना को 31 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

उत्तराखंड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिजन मौजूद रहे।

हरिद्वार पहुंचने पर वंदना का वंदन और अभिनंदन 

टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

'आज भारत में हॉकी-हॉकी हो रही है'
रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य सम्मान समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप और चक दे इंडिया के नारों के साथ वंदना का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान वंदना कटारिया ने कहा कि भले ही मेडल नहीं जीत पाईं हों, लेकिन हमने देश का दिल जीता है। आज भारत में हॉकी-हॉकी हो रही है। 

अब कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर नजर
वंदना कटारिया ने कहा कि गांव आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों का जो प्यार मिला है उसके लिए सबका आभार जताती हूं।

टोक्यो ओलंपिक: शानदार प्रदर्शन के बाद घर पहुंचीं वंदना, गले मिलते ही छलक पड़े मां-बेटी के आंसू, तस्वीरें

भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल ने पूरे देश का दिल जीता
उन्होंने कहा कि अब आगामी समय में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तैयार करनी है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम से बहुत से खिलाड़ी निकलें। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल ने पूरे देश का दिल जीता है।

कांग्रेस सरकार में शिलान्यास होते थे, लोकार्पण नहीं : सीएम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार के दौरान विकास कार्यों के शिलान्यास तो होते थे, लेकिन लोकार्पण नहीं। भाजपा की सरकार में जिन कार्यों के शिलान्यास हो रहे हैं, उनका लोकार्पण भी हो रहा है। खादर क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय खुलने से बालिकाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी।

बृहस्पतिवार को दल्लावाला गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय खुलने पर क्षेत्र की जनता को बधाई दी। कहा कि बालक और बालिकाएं एक साथ पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार और झूठी घोषणाएं हुई हैं, लेकिन हम पारदर्शिता से सरकार चलाएंगे। अब किसी भी कार्यालय में कोई कागज नहीं पड़ा रहेगा। सभी की समस्या का निदान होगा। हर किसी की ऊपर से नीचे तक सुनवाई होगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब वह पहली बार मिले तो पता चला कि वह उत्तराखंड के बारे में शायद सबसे अधिक जानते हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे हरिद्वार जिले के गन्ना किसानों, धान की फसल और बाढ़ पर बातचीत की।

कहा कि कोरोना वैक्सीन आई तो विपक्ष ने जनता को गुमराह किया। प्रदेश में वैक्सीनेशन तेजी से चल रहा है। चार महीने में सबको टीका लगा दिया जाएगा। महिलाओं, गरीबों, दिव्यांगों के लिए योजनाएं चलाकर लाभ दिया जा रहा है। जो पद रिक्त हैं, उन पर जल्द भर्ती शुरू होगी। खादर क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार नौ नवंबर से चार लाख छात्रों को वाईफाई से निशुल्क इंटरनेट उपलब्ध कराएगी।

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि महाविद्यालय से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा पाने में आसानी होगी। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मांग उठाई कि नगर क्षेत्रों के विधायकों की निधि का आधा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र के विधायकों को दिया जाए ताकि देहात में ज्यादा विकास हो। उन्होंने क्षेत्र के लिए 19 विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री से घोषणाओं की मांग की।

‘सचिवालय के बाद अब जिलों को ठीक किया जा रहा’ 
सीएम ने कहा कि जिस दिन उन्होंने प्रदेश के मुखिया के रूप में शपथ ली थी, सबसे पहले नए मुख्य सचिव को ले आए थे। इसके बाद सचिवालय में काम ठीक किया जा रहा है। अब जिलों को ठीक किया जा रहा है। जो जनता के सबसे अधिक नजदीक होगा, वही उनके नजदीक होगा। जिले के अंदर डीएम व्यवस्थाओं का सही से पालन कराएंगे। जो काम पटवारी स्तर का है, वह अधिकारी के पास नहीं आने चाहिए और जो काम डीएम स्तर के हैं, वह सचिवालय में नहीं आने चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस मनाया जाएगा। 

चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता को भी स्मृति स्वरूप तलवार भेंट की। जिपं सदस्य रानी देवयानी सिंह ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed