फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami summoned details of the state pothole free roads

Uttarakhand: सीएम धामी ने तलब किया प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का ब्योरा, एक हफ्ते के भीतर मांगी जानकारी

Wed, 26 Oct 2022 10:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 10:38 AM IST
सार

सचिवालय में एक बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami summoned details of the state pothole free roads
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


Uttarakhand: शहरी विकास विभाग में 38 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 36 पर रोक बरकरार, पढ़ें पूरी लिस्ट
विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में एक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है। उन्होंने यह पूरी जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य संबंधित विभाग किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा कर लें। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पूर्णागिरी में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विभिन्न प्रोजेक्टों की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन, मानसखंड कॉरिडोर, रामनगर-रानीखेत सड़क मार्ग, मां पूर्णागिरि धाम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। मानसखंड कॉरिडोर तथा हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर के विकास की परियोजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए।

मानसखंड कॉरिडोर में कुमाऊं के 29 मंदिर चिन्हित
बैठक में बताया गया कि मानसखंड कॉरिडोर में कुमाऊं के गोलज्यू देवता, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, कैंची धाम सहित 29 मंदिरों को चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed