{"_id":"60f9031b50b9fa10404d4b37","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-pithoragarh-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा स्थगित
Thu, 22 Jul 2021 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:11 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहली बार पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुंचने वाले थे। हालांकि मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ होने के कारण सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। इसके बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में आरएसएस कार्यकर्ताओं से भेंट करने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।
विज्ञापन
कार्यसमिति की बैठक के बाद दिन में दो बजे पत्रकारों से बातचीत करने वाले थे। एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल का अभिनंदन भी करने वाले थे। इसके बाद लोनिवि निरीक्षण भवन में वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले थे।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करने वाले। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी जनपद भ्रमण पर आ रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दौरा था। मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी उत्साह था।