उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, बन जाएंगे राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री
पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। शपथ लेने के बाद वे राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे।
खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। 45 वर्षीय धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया। मुख्यमंत्री की दौड़ में गिने जाने वाले दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षणों में पिछड़ गए।
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें
शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 45 वर्षीय धामी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। नाम की घोषणा के बाद धामी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को उन्हें भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने की सूचना दी और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। रविवार को राजभवन में शाम छह बजे शपथग्रहण समारोह होगा।
उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने धामी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने उनके नाम का अनुमोदन किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने धामी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा के साथ उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। बैठक संपन्न होने के बाद धामी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए।
बैठक से पहले ही धामी के नाम का खुलासा
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक शुरू होने से पहले ही पुष्कर सिंह धामी के नाम का खुलासा हो गया। बाहर उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे भी गूंजने लगे। बाद में बैठक में उनके नाम की घोषणा हो गई।
समर्थकों के साथ पहुंचे त्रिवेंद्र
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय बैठक में भाग लेने पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर उनके समर्थकों ने त्रिवेंद्र रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम का एलान होने के साथ ही कई वरिष्ठ विधायकों के चेहरे लटक गए। मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे चर्चित सतपाल महाराज से मीडिया कर्मियों ने प्रतिक्रिया लेनी चाही। लेकिन सीधे निकल गए।
शहीद आंदोलनकारियों की किया नमन
भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।
पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे। युवाओं पर मेरा खास फोकस रहेगा। मानता हूं कि समय कम है, लेकिन हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता पद के लिए चुना गया। भाजपा विधायक दल के इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए। उन्होंने उनसे आग्रह किया वो हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। रविवार को शपथ ग्रहण होगा।
-नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय पर्यवेक्षक, भाजपा
रविवार को होगा शपथग्रहण समारोह
भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी रविवार को 11वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। रविवार को राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ धामी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से सरकार बनाने का आमंत्रण देने का अनुरोध किया।
धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री
भाजपा विधान मंडल दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह 45 साल के हैं। पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समर्थक माने जाते हैं। धामी पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी भी रहे हैं। जब कोश्यारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें तो धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.