{"_id":"6491494d98106671a9057374","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-inaugurates-new-patel-building-of-police-department-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन, ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन, ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी विमोचन
Tue, 20 Jun 2023 12:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:13 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया।
विज्ञापन
इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में काम चल जाए।
विज्ञापन
Uttarakhand Samvad 2023: CM धामी बोले- नाम बदलकर छल करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है। हमें आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा। गृह विभाग के कामों की भी जल्द समीक्षा की जाएगी। बजट की कमी किसी काम में नहीं आने दी जाएगी।