{"_id":"61a7628f7963702c6f6d3890","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-various-development-schemes-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- हेली सेवा से जल्द जुड़ेगा पौड़ी, किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- हेली सेवा से जल्द जुड़ेगा पौड़ी, किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Wed, 01 Dec 2021 05:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन
पौड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी जल्द ही हेली सेवा से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पौड़ी व अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यहां के विकास, धरोहरों को संजोए जाने, इतिहास को संरक्षित रखने के लिए जो भी जरूरी होगा सरकार उसे निश्चित रूप से करेगी। सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य के प्रत्येक शहर को हेली सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सस्ती हेली सेवा के लिए सरकार ने एवीएशन टर्बो फ्यूल पर 18 फीसदी वेट घटाया है। पौड़ी में जल्द हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है। खेल नीति-2021 के तहत प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभावान खिलाड़ी को खेल सुविधाएं, रहने-खाने-ठहरने की व्यवस्थाएं व नौकरी का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा जनभावना के अनुरूप देवस्थानम बोर्ड को वापस ले लिया गया है। सीएम ने सरकार की अन्य उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन योगंबर पोली ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक लैंसडोन महंत दलीप रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो डा. सुधीर जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रजना बुटोला, प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, कोट पूर्णिमा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीमित समय में लिए 500 से अधिक फैसले
सीएम ने कहा कि ‘मीडिया अक्सर पूछती है कि आपके पास कम समय है, आपको चिंता नहीं होती। मैंने हमेशा एक ही बात कही कि मुझे एक मिनट की भी चिंता नहीं है। मुझे जितना समय मिला है, उसे उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में पल-पल जुटा हूं’। सीएम ने कहा उनके छोटे से कार्यकाल में 500 से अधिक फैसले सरकार ने लिए हैं। सीएम ने कालागढ़ में एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने और कोटद्वार के डायलिसिस सेंटर का नाम स्व. सरोजनी देवी के नाम पर रखने की भी घोषणा की।