{"_id":"62d547521be3bd27a815dac6","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-felicitated-gold-and-bronze-medal-winners-of-national-khelo-masters-games-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Mon, 18 Jul 2022 05:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:18 PM IST
सार
खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया। जिसमे उत्तराखंड की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया गया था।
विज्ञापन
देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक व हेड कोच, खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं को प्रेरित कर रहा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान के क्रम में खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand | CM Pushkar Singh Dhami felicitated the Gold and Bronze medal winners of the National Khelo Masters Games at his camp office earlier today. pic.twitter.com/BumHMqwHYX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 18, 2022