{"_id":"61041f798ebc3e0df36541a7","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-caught-disturbance-in-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी ने पकड़ी निर्माण कार्य में गड़बड़ी, गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगा सख्त एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी ने पकड़ी निर्माण कार्य में गड़बड़ी, गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगा सख्त एक्शन
Fri, 30 Jul 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री को निर्माणाधीन भवन की खराब गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिली थी। इस पर अधिकारियों को भेजने के बजाय धामी खुद शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंच गए। उनके अचानक पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जिलाधिकारी को परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय खेल भवन के निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए हैं। 14 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस भवन को पेयजल निर्माण निगम बना रहा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नए भवन की दीवारों में दरारें और सीलन देखकर मुख्यमंत्री खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को निर्माणाधीन भवन की खराब गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिली थी। इस पर अधिकारियों को भेजने के बजाय धामी खुद शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंच गए। उनके अचानक पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने पूरे खेल भवन का मुआयना किया। कई जगह भवन की दीवारों पर सीलन मिली। एक स्थान पर भवन की दीवारों में दरारें भी मिलीं। यह देखकर मुख्यमंत्री खासे नाराज दिखे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की तत्काल जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
गुणवत्ता में कमी पर होगा सख्त एक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के कार्यों का ब्योरा तलब
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड में होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि क्या रखी गई है, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निर्माणाधीन बिल्डिंग के बारे में मुझे जानकारी मिली थी कि इसमें कहीं पर दरारें आ रही हैं तो कहीं सीलन आ गई है। मैंने खुद जाकर इसको देखा, जांच के आदेश कर दिए गए हैं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार