फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Attack on Adhir Ranjan for controversial statement

Uttarakhand: अधीर रंजन के विवादित बयान पर बवाल, कांग्रेस पर बरसे धामी और कौशिक

Thu, 28 Jul 2022 07:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधीर रंजन का बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज, जनजाति समाज और अनुसूचित समाज को अपना हमेश वोट बैंक समझा और वोट की बैंक राजनीति की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Attack on Adhir Ranjan for controversial statement
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर हमला बोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अधीर रंजन का बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज, जनजाति समाज और अनुसूचित समाज को अपना हमेश वोट बैंक समझा और वोट की बैंक राजनीति की। उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। वह आज देश की राष्ट्रपति हैं, लेकिन कांग्रेस को इसे पचा नहीं पा रही है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी अधीर रंजन के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए इसे कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी हैं। फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्यविहीन तथा संविधान को चोट पहुंचाने वाला है। राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू के नामांकन के बाद से कांग्रेस की घृणा सामने आ रही है। कभी उन्हें रबर स्टैंप तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उनके लिए अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय-समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed