{"_id":"6110bc338ebc3e73842e8ba5","slug":"uttarakhand-news-cm-inaugurates-covid-vaccination-mobile-team-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने की मोबाइल टीम कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने की मोबाइल टीम कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत
Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
सार
वहीं वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को रुड़की में तीन ही केंद्रों पर टीका लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
pushkar singh dhami, vaccination
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज सोमवार को देहरादून में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत कर दी गई। इस अभियान की शुरुआत नालापानी में अस्थाई प्रवास करने वाले घुमंतु समुदाय के लाभार्थियों के लिए की गई है।
विज्ञापन
रुड़की: तीन केंद्रों पर 1711 लोगों को लगे टीके
वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को रुड़की में तीन ही केंद्रों पर टीका लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। केंद्रों पर भीड़ के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। तीन सेंटरों पर 18 और 45 से ऊपर वाले 1711 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में वैक्सीन की कमी बनी हुई है। यहां टीकाकरण के लिए 13 अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को 13 में से तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। रविवार को सिविल अस्पताल, हैल्पिंग हैंड और नगर निगम में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों को वैक्सीन लगी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि तीनों सेंटरों पर 45 से ऊपर वाले 291 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 18 से ऊपर वाले 1420 लोगों को टीके लगाए गए।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। अगर रविवार की रात तक वैक्सीन आ जाती है तो सोमवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।