फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm inaugurates covid vaccination mobile team in dehradun

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने की मोबाइल टीम कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
सार

वहीं वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को रुड़की में तीन ही केंद्रों पर टीका लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे।

विज्ञापन
uttarakhand news : cm inaugurates covid vaccination mobile team in dehradun
pushkar singh dhami, vaccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज सोमवार को देहरादून में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत कर दी गई। इस अभियान की शुरुआत नालापानी में अस्थाई प्रवास करने वाले घुमंतु समुदाय के लाभार्थियों के लिए की गई है।

विज्ञापन


रुड़की: तीन केंद्रों पर 1711 लोगों को लगे टीके
वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को रुड़की में तीन ही केंद्रों पर टीका लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। केंद्रों पर भीड़ के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। तीन सेंटरों पर 18 और 45 से ऊपर वाले 1711 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन


रुड़की क्षेत्र में वैक्सीन की कमी बनी हुई है। यहां टीकाकरण के लिए 13 अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को 13 में से तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। रविवार को सिविल अस्पताल, हैल्पिंग हैंड और नगर निगम में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों को वैक्सीन लगी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि तीनों सेंटरों पर 45 से ऊपर वाले 291 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 18 से ऊपर वाले 1420 लोगों को टीके लगाए गए।


उन्होंने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। अगर रविवार की रात तक वैक्सीन आ जाती है तो सोमवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed