फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Announces 200 crore Rupees Relief package for Associate of tourism and Chardham Yatra

उत्तराखंड: सीएम ने की पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा 

Wed, 21 Jul 2021 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jul 2021 05:53 PM IST
सार

बुधवार को उत्तरकाशी में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते लॉकडाउन व अब आपदा के कारण राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Announces 200 crore Rupees Relief package for Associate of tourism and Chardham Yatra
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोविड संक्रमण के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे चारधाम यात्रा व पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 200 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज से राज्य के करीब 1 लाख 63 हजार 661 लोग लाभान्वित होंगे। आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी। 

विज्ञापन


बुधवार को उत्तरकाशी में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते लॉकडाउन व अब आपदा के कारण राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह ठप है। साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों पर भी कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिसके कारण चारधाम व पर्यटन से जुड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरकाशी: भारी बारिश के बीच आपदा प्रभावित लोगों से मिलने उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री, लगे भाजपा मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार इनके सहयोग के लिए प्रयासरत है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार पर्यटन व चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों के बैंक खातों में धनराशि दे रही है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के लाइसेंस शुल्क में भी छूट दी जाएगी। 

इन कारोबारियों को मिलेगी आर्थिक सहायता 

1- पर्यटन एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसाय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में कार्य करने वाले व्यक्तियों को 6 माह तक प्रतिमाह 2 हजार की आर्थिक सहायता। 50 हजार लाभार्थियों को होगी 60 करोड़ की राशि आवंटित। 
2- उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के तहत पंजीकृत टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर को 10 हजार की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। 665 लाभार्थियों में होगी 65.50 लाख धनराशि आंवटित। 
3- पर्यटन विभाग में पंजीकृत 630 ट्रेकर गाइड्स को 10 हजार की दर से आर्थिक सहायता मिलेगी। 
4- टिहरी झील के 93 बोट संचालकों को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
5- पर्यटन विभाग में व्यवसायियों को लाइसेंस व नवीनीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी। 
6- पंजीकृत राफ्टिंग व एयरो स्पोटर्स के व्यवसायियों को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में छूट मिलेगी। 
7- टिहरी झील में कुल 98 बोट संचालकों को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में वर्ष 2021-22 में छूट। 
8- सार्वजनिक सेवा वाहनों के चालक, परिचालक/ क्लीनर को 6 माह तक प्रतिमाह 2 हजार की राशि दी जाएगी। इससे 1 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित होंगे। 
9- नैनीताल जनपद के नैनीझील, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल, सरिया ताल  में पंजीकृत 549 बोट संचालकों को 10 हजार की आर्थिक सहायता। 
10- नैनीताल जनपद के नैनी झील में बोट नवीनीकरण शुल्क में 671 बोट संचालकों को दी जाएगी छूट।
11- संस्कृति विभाग मे पंजीकृत 6500 सांस्कृतिक दलों को 5 माह तक दी जाएगी 2 हजार की धनराशि। 
12- वन विभाग ट्रेकिंग व पीक शुल्क पर देगा छूट। 
13- नैनीताल जनपद के तहत नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल, सरिया ताल  के 329 बोट संचालकों को वर्ष 2021-22 नवीनीकरण में छूट दी जाएगी । 
14- वित्त विभाग में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना ऋण में 6 माह के लिए ब्याज प्रतिपूर्ति पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed