फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Child artist Plays lead character in popular TV Shoes

उत्तराखंड: देवभूमि के बाल कलाकारों की टीवी इंडस्ट्री में धमक, शो में निभा रहे मुख्य किरदार 

Tue, 20 Jul 2021 02:20 PM IST
अलका त्यागी रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jul 2021 02:20 PM IST
सार

अमर उजाला से बताचीत में यज्ञ भसीन और औरा भटनागर ने अपने किरदारों और नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Child artist Plays lead character in popular TV Shoes
टीवी शो में उत्तराखंड के बाल कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बाल कलाकार इन दिनों टीवी इंडस्टी में अपनी धमक बनाए हुए हैं। यह कलाकार शो में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इनका अभिनय शो को भी ऊंचाईयों पर ले गया है। पंगा ब्वॉय के नाम से फेमस यज्ञ भसीन और महिलाओं की सशक्त आवाज बनी बोंदिता यानी औरा भटनागर बडोनी ने हाल ही में अपने-अपने शो की शूटिंग खत्म की है और अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बताचीत में दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों और नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो में उत्तराखंड के यह कलाकार मुख्य किरदार निभाकर हर किसी के दिल में अपनी जगह बना रहे हैं। स्टॉर प्लस पर आने वाले शो ‘ये हैं चाहतें’ में यज्ञ भसीन सारांश खुराना के किरदार में नजर आए। इस किरदार ने सारांश को एक नया आयाम दिया। उनका किरदार शो में खत्म हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वापसी के लिए मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कलर्स चैनल के चर्चित शो बैरिस्टर बाबू से दून की औरा भटनागर बडोनी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने बताया कि वह उत्तराखंड को बहुत याद करते हैं। औरा इन दिनों उत्तराखंड में ही सैर कर रही हैं। जबकि, मुंबई में रह रहे यज्ञ का कहना है कि वह सबसे ज्यादा बर्फबारी को याद करते हैं। क्योंकि मुंबई में बर्फबारी नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना से बेटे की तारीफ सुन पिता भूल गए तकलीफें

यज्ञ भसीन के पिता दीपक भसीन ने बेटे को अभिनेता बनाने के लिए 2017 में नैनीताल हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर की नौकरी छोड़ दी थी और पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। रोज लोकल ट्रेन से धक्के खाते हुए बेटे को ऑडिशन दिलाने ले जाते। दीपक भसीन ने बताया कि 52 ऑडिशन देने के बाद यज्ञ का सलेक्शन एक शो के लिए हुआ।

धारावाहिक मेरे सांई से यज्ञ ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन कंगना रणौत के साथ फिल्म पंगा में काम करने का मौका मिलते ही यज्ञ को अलग मुकाम मिला। बताया कि शूटिंग के दौरान जब कंगना रणौत ने कहा कि इस बच्चे की एक्टिंग ने मेरी एक्टिंग को टक्कर दी है। तो यह सुनकर मैं अपनी सारी तकलीफें भूल गया। वह कहते है कि मैंने जितना शुरुआत में खोया था, उससे कहीं ज्यादा पाया है। 

महिला मुद्दों पर बात ‘छोटी बोंदिता’ को बना गई खास
बैरिस्टर बाबू में बोंदिता के किरदार को छोटी सी औरा ने जिस परिपक्वता से निभाया, उससे शो के मेकर्स को भी चकित कर दिया। शो के जरिए वह महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच के खिलाफ आवाज उठाती हैं। लड़कियों की पढ़ाई से लेकर महावारी तक के मुद्दों पर छोटी सी बोंदिता बड़ों-बड़ों को समझा देती। मां दीप्ती भटनागर औरा को अभ्यास कराने में सहयोग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed