फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami Badrinath Dham Visit today

उत्तराखंड: बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तीर्थयात्रियों से की बातचीत, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM IST
सार

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Badrinath DhamVisit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व बीजेपी नेता राम कदम ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami Badrinath Dham Visit today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ धाम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने भगवान बदरीनाथ से राज्य की प्रगति, विकास और लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की है। यहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी ली
मुख्यमंत्री धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा की व देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान उन्होंने धाम में तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने भी किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व बीजेपी नेता राम कदम ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। सुबह 8: 45 बजे उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और 9:05 बजे पर मंदिर से रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें... चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

बदरीनाथ धाम में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अचानक हुई बर्फबारी के बाद धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह तक बदरीनाथ धाम में मौसम साफ था। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बर्फ पड़ने लगी। बर्फबारी के कारण यात्री भी ठंड से कांपने लगे। धाम में ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करा दी है। धाम की चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। जिससे पूरे दिन शीतलहर चल रही है। संवाद 

5800 यात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन
बुधवार को बर्फबारी के बीच ही 5800 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई है और यात्रा सुचारु है। धाम में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

कई तीर्थयात्रियों ने पहली बार नजदीक से बर्फबारी देखी तो वे ठंड की परवाह किए बिना बर्फ का आनंद उठाने कमरों से बाहर निकले। बदरीनाथ धाम में इस सीजन में 97307 यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि चारों धामों में अब तक पहुंचे कुल यात्रियों की संख्या 348232 पहुंच गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed