{"_id":"63d3f6e99a01692c2e2ce931","slug":"uttarakhand-news-chief-electoral-officer-did-final-publication-of-voter-list-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, प्रदेश में बढ़े 82 हजार नए वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, प्रदेश में बढ़े 82 हजार नए वोटर
Sat, 28 Jan 2023 03:30 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:30 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि नवंबर माह में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 80 लाख 85 हजार 488 थी जो कि 27 जनवरी तक बढ़कर 81 लाख 67 हजार 568 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में ढाई माह में 82 हजार नए मतदाता बन गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूची के प्रकाशन में यह तथ्य सामने आया। अच्छी खबर यह भी है कि किसी भी पर्वतीय या मैदानी जिले में मतदाताओं की संख्या में गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन
Joshimath: सरकार का दावा...स्थिर होने की ओर जोशीमठ, नई दरारें नहीं आएंगी, वैज्ञानिकों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
शुक्रवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए सभी आंकड़े सामने रखे। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 80 लाख 85 हजार 488 थी जो कि 27 जनवरी तक बढ़कर 81 लाख 67 हजार 568 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में सकारात्मक तौर पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस मौके पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक माह में सवाल लाख मतदाता जुड़े, 52 हजार नाम हटे
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि नौ नवंबर से आठ दिसंबर 2022 के बीच चले विशेष अभियान में कुल एक लाख 34 हजार 461 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, मृत्यु आदि विभिन्न कारणों से 52 हजार 381 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। सबसे ज्यादा 23,128 मतदाता ऊधमसिंह नगर में जुड़े हैं। जबकि अल्मोड़ा में 7671, चमोली में 5373, रुद्रप्रयाग में 4334, टिहरी में 8407, देहरादून में 20219, हरिद्वार में 20127, पौड़ी में 11074, पिथौरागढ़ में 4484, बागेश्वर में 2283, अल्मोड़ा में 3808, चंपावत में 2942, नैनीताल में 15024 नए मतदाता जुड़े हैं। सबसे ज्यादा 12073 नाम देहरादून में हटे हैं।
जिलावार मतदाताओं की संख्या में बदलाव
जिला- नवंबर 2022 - 27 जनवरी तक मतदाताउत्तरकाशी- 2,36,211- 2,40,832
चमोली- 2,96,100- 2,97,980
रुद्रप्रयाग- 1,92,158- 1,95,099
टिहरी- 5,23,274- 5,29,809
देहरादून- 14,89,004- 14,97,150
हरिद्वार- 14,15,748- 14,29,630
पौड़ी- 5,70,190 -5,73,941
पिथौरागढ़- 3,74,640- 3,77,001
बागेश्वर- 2,15,753- 2,18,191
अल्मोड़ा- 5,31,805- 5,34,297
चंपावत -2,02,649- 2,04,137
नैनीताल- 7,65,260- 7,76,252
यूएस नगर- 12,72,696- 12,93,249
कुल- 80,85,488- 81,67,568