फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CBI notice to former CM Harish Rawat in case of 2016 sting operation

Uttarakhand: बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामला...पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई का नोटिस

Fri, 19 Sep 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:10 PM IST
सार

Uttarakhand News: वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News CBI notice to former CM Harish Rawat in case of 2016 sting operation
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत को 2016 में बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें इसी माह सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। स्टिंग में आरोप लगे थे कि रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की डीलिंग कर रहे थे। इसमें रुपयों के लेन-देन की बात सामने आने का भी आरोप था।
विज्ञापन


इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी। इससे पहले भी सीबीआई की ओर से हरीश रावत को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर उन्हें नोेटिस भेजकर सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: हाईकोर्ट ने कहा- शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी करें, जानिये पूरा मामला?

सीबीआई लंबे समय बाद मेरी याद आई : रावत

सीबीआई का नोटिस प्राप्त करने के बाद रावत बोले, लंबे समय बाद सीबीआई के दोस्तों को मेरी याद आई है। नोटिस से ऐसा लगता है कि अब फिर विधानसभा के चुनाव आने जा रहे हैं। भाजपा के दोस्त के हाथों में सीबीआई ने अपनी स्वतंत्रता व स्वायत्तता सौंपकर समझौता कर लिया है। उन्होंने मुझे चुनाव के लायक समझा है। मैं कह रहा हूं कि अब मैं नहीं और लोग आगे आएंगे, मगर लगता है केंद्र सरकार में बैठे हुए लोग अब भी मानते हैं कि हरीश रावत चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

मैंने सीबीआई का नोटिस प्राप्त कर लिया है। साथ ही अनुरोध किया कि अभी मैं सितंबर तक कहीं यात्रा करने की स्थिति में नहीं हूं। मुझे अक्तूबर माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह का समय दिया जाए। मुझे इस बात खुशी होगी कि मैं अपने बयान रिकॉर्ड कराने या जिस चीज के लिए बुलाया जा रहा है, उसके लिए सीबीआई मुख्यालय हाजिर रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed