{"_id":"61cbff8133b57a3b762524ff","slug":"uttarakhand-news-case-of-kidnapping-and-sexual-molestation-of-minor-in-devprayag-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला, दो युवक गिरफ्तार
Wed, 29 Dec 2021 04:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Dec 2021 04:46 PM IST
सार
नाबालिग के अपहरण और दुराचार में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित की उम्र 14 साल है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पोक्सो एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार हुए नेपाली युवक को पांच घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के अपहरण में आरोपी की मदद करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार और उसके साथी के खिलाफ अपहरण सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
देवप्रयाग-गजा-टिहरी मार्ग स्थित एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को मांस विक्रेता की दुकान में काम करने वाला नेपाली युवक लोक बहादुर उर्फ प्रकाश निवासी नेपाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के अपहरण में एक स्थानीय युवक रोहित कोहली ने आरोपी का साथ दिया।
विज्ञापन
आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इसके बाद रात में दोनों युवक बाइक पर किशोरी को बैठाकर ले जा रहे थे। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ देखकर लोक बहादुर फरार हो गया। जबकि पीड़िता और रोहित को रोक लिया गया। मामला पता चलने पर पीड़िता के पिता ने देवप्रयाग थाने में लोक बहादुर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी। नेपाल पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपना मोबाइल बेचकर परिचितों से पैसे एकत्रित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।