फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Case of fraud of 189 crore Manager and agents were taken to Thailand, luxury cars were gifted

देशभर में 189 करोड़ की ठगी का मामला: मैनेजर-एजेंटों को थाईलैंड घुमाया, गिफ्ट की लग्जरी गाड़ियां, ऐसे किया खेल

Tue, 29 Oct 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 03:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: एलयूसीसी में निवेश के लिए आरडी व एफडी कराई जाती थी। सोसायटी के नियंत्रक जहां भी नई शाखा खोलते तो स्थानीय लोगों को ही मैनेजर सहित अन्य पदों पर तैनाती देते। सोसायटी में निवेश के लिए एजेंट भी स्थानीय ही रखे जाते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Case of fraud of 189 crore Manager and agents were taken to Thailand, luxury cars were gifted
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड ट्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) की शाखाओं के मैनेजरों व एजेंटों को अच्छा कारोबार करने के लिए विदेश घुमाने, लग्जरी गाड़ियां व फ्लैट गिफ्ट में देने और ज्यादा कमीशन का प्रलोभन दिया जाता है। सोसायटी ने अच्छा कारोबार करने वाले कुछ मैनेजरों व एजेंटों को थाईलैंड भी घुमाया और कुछ को लग्जरी वाहन भी गिफ्ट दिए हैं। पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों से दो फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि एलयूसीसी में निवेश के लिए आरडी व एफडी कराई जाती थी। सोसायटी के नियंत्रक जहां भी नई शाखा खोलते तो स्थानीय लोगों को ही मैनेजर सहित अन्य पदों पर तैनाती देते। सोसायटी में निवेश के लिए एजेंट भी स्थानीय ही रखे जाते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand:  फर्जी सहकारी समिति बनाकर देशभर में 189 करोड़ ठगे, अकेले उत्तराखंड में 92 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सोसायटी में निवेश के फायदे गिनाते हुए बताया जाता है कि विदेश में गोल्ड, ऑयल, रिफाइनरी में उनका पैसा कुछ ही सालों में दो गुना से अधिक हो जाएगा। एसएसपी सिंह ने बताया कि मैनेजर व एजेंटों में सोसायटी के प्रति, उनकी प्रतिबद्धता बढ़ाए जाने के लिए कुछ अच्छा कारोबार करने वालों को थाईलैंड घुमाया और कुछ को लग्जरी गाड़ियां भी गिफ्ट में दी। जिससे लोग सोसायटी में अधिक से अधिक पूंजी निवेश करने लगे।

एक संस्था की बनायी छह सोसायटी
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल ने एक संस्था की स्थापना की थी। जिसमें 6 सोसायटी गठित की थी। इनमें एलयूसीसी का कार्य क्षेत्र उत्तराखंड, हरियाणा व यूपी रखा। एलजेसीसी सोसायटी को मध्य प्रदेश, एसएसवी को महाराष्ट्र, एसएस को गुजरात व राजस्थान, फॉर ह्यूमन को बिहार-हरियाणा और विश्वास सोसायटी को पंजाब कार्यक्षेत्र दिया।

एएसपी सहित 19 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम रही शामिल
फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाली टीम में एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, सीओ कोटद्वार विभव सैनी, कोतवाल कोटद्वार रमेश तनवर, विवेचक एसआई शशिभूषण जोशी, एसएसआई उमेश कुमार, सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा सहित 19 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed