फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : car fell into river in rudraprayag, four rescued two missing

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौत, तीन घायल, एक लापता

Mon, 05 Jul 2021 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 05 Jul 2021 03:29 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग पुलिस (कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी घोलतीर) एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत बचाव कार्य किया गया। 

विज्ञापन
uttarakhand news : car fell into river in rudraprayag, four rescued two missing
नदी की ओर खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार को एक कार नदी की ओर खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। एक लापता है, जबकि तीन घायल हैं। ये सभी लोग चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सूया गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बलैनो कार (संख्या यूके 07 डीएस 5845) पुलिस लाइन रतूड़ा के पास रुद्रप्रयाग हाईवे पर अनियंत्रित हाेकर नदी की ओर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


सूचना पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस (कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी घोलतीर) एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत बचाव कार्य किया गया। कार कर्णप्रयाग से देहरादून की ओर जा रही थी। कार में छह लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौत हो गई। एक लापता है और तीन लोग घायल हैं। लापता की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग की गाड़ियों से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में उपचार हेतु भिजवाया गया है। अन्य सदस्यों की खोजबीन की जा रही है। 

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल सिंह नेगी और अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य जारी है।

डंपर की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत
रुद्रपुर के गावा चौराहे पर सुबह के समय डंपर की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई हैं। दोनों यूपी के रहने वाले थे, जिसमें एक रामपुर जिला तो दूसरा बरेली जिले का रहने वाला है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतकों का नाम देवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम जालिम नगला थाना भोजीपुरा जिला बरेली और एवन पुत्र रामदत्त निवासी गुलरिया थाना मिलक जिला रामपुर हैं। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले डंपर चालक अब्दुल रऊफ पुत्र हमदर अली निवासी ग्राम जादवपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली निवासी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

कालाढूंगी : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पर्यटकों की कार

सोमवार की सुबह नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार कालाढूंगी के निकट नैनीताल मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कार में सवार 02 छोटे बच्चों सहित सभी 7 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को मिली, उन्होंने नैनीताल तिराहे पर तैनात कांस्टेबल अतीक अहमद को भेजा। अतीक अहमद ने मौके पर पहुंचकर 108 सेवा को सूचित किया और राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी भरत शर्मा, अभिषेक सिंह, सोनल, शालू व दीपा इनके दो छोटे बच्चे कार संख्या यूपी 21बीएस3961 से नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

रोते बिलखते बच्चों को मोबीन व यामीन ने दिया सहारा
पाकबड़ा मुरादाबाद निवासी मोबीन व यामीन उक्त कार के पीछे ही नैनीताल से वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया जैसे ही कार पेड़ से टकराई, चीख पुकार मच गई। कार में सवार बड़े लोग गंभीर घायल गए। चालक भी बेसुध था। तब कार से छोटे बच्चों के रोने की आवाज पर मोबीन व यामीन ने घायलों के अस्पताल जाने तक छोटे बच्चों को संभाले रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed