{"_id":"62e6227edaf4087af5332523","slug":"uttarakhand-news-campaign-started-for-free-hepatitis-test-in-jail-for-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कैदियों में हेपेटाइटिस की निशुल्क जांच के लिए अभियान शुरू, किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कैदियों में हेपेटाइटिस की निशुल्क जांच के लिए अभियान शुरू, किया जाएगा जागरूक
Sun, 31 Jul 2022 12:07 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
प्रभारी सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के कारागारों में कैदियों की निशुल्क हेपेटाइटिस जांच के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
हेपेटाइटिस
- फोटो : pixabay
विस्तार
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारागारों में कैदियों की निशुल्क हेपेटाइटिस जांच के लिए अभियान शुरू किया गया। यह अभियान चार अगस्त तक प्रदेश के सभी कारागारों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने कहा कि हेपेटाइटिस से बचाव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई मुहिम को प्रदेश में व्यापक स्तर चलाया जाएगा। राज्य से जिला स्तर पर लोगों को भी हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के कारागारों में कैदियों की निशुल्क हेपेटाइटिस जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिला, उप कारागार, केंद्रीय कारागार में हेपेटाइटिस बी व सी के संक्रमित बंदियों का उपचार किया जाए।
विज्ञापन
एनएचएम निदेशक डा. सरोज नैथानी ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर टीम गठित की गई है। कारागारों के मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ व वालंटियर की ट्रेनिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला कारागार हरिद्वार में 247, हल्द्वानी में 132, टिहरी में 120 और अल्मोड़ा में 50 बंदियों की हेपेटाइटिस बी एवं सी की निशुल्क जांच की गई।