फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: cabinet minister ganesh joshi claims I did not say that women should not go out

उत्तराखंडः मैंने यह नहीं कहा कि महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Sat, 20 Mar 2021 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: cabinet minister ganesh joshi claims I did not say that women should not go out
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेवजह मामले को तूल दे रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: फटी जींस के विवादित बयान पर घिरे सीएम तीरथ सिंह रावत ने मांगी क्षमा, कही ये बात
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का आशय संस्कारों को लेकर था, जिसे प्रसारित न कर इस मुद्दे को हवा दी गई। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के बारे में जोशी ने कहा कि वह निराधार टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: आठ दिन में इन चार विवादित बयानों से सुर्खियों में आए सीएम तीरथ, सड़क से संसद तक दिखा उबाल 

वहीं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जोशी ने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बल्कि यह कहा था कि माता-पिता को इस बात पर नजर रखने की जरूरत है कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। मोबाइल पर क्या देख रहे हैं।

बता दें कि फटी जींस वाले बयान के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को लेकर राज्य सहित पूरे देश में विरोध की सुर दिखाई दिए थे।

भाजपा की सोच अब लोगों के सामने : प्रीतम सिंह 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस संबंधित बयान पर कहा है कि मातृशक्ति के प्रति भाजपा की सोच को लोग अब अच्छी तरह से जान गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से महिलाओं के कपड़ों पर की गई टिप्पणी की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान देते हैं मेरे पति

मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ.रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि हम लोग वंदेमातरम कहने वाले लोग हैं। अपनी माता को सर्वोच्च स्थान देते हैं। हमारे कार्यक्रमों में भी भारत माता रहती है, जो स्त्री का ही प्रतीक है। जो व्यक्ति संघ का प्रचारक रहा हो, माता के चरणों में हमेशा पुष्प अर्पित किए हों।

स्त्री को इतना सम्मान दिया हो, खुद आंदोलनकारी रहा हो। वह निम्न स्तर की बात कर ही नहीं सकता। वह स्त्रियों को सबसे ज्यादा सम्मान देते हैं। उनका उद्देश्य गलत नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed