फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Cabinet minister Arvind Pandey attacked, says Yashpal Arya was attacked, may be Congress's conspiracy

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने दिया बड़ा बयान, कहा- यशपाल आर्य पर हमला हो सकता है कांग्रेस का षड़यंत्र

Wed, 08 Dec 2021 05:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Dec 2021 05:54 PM IST
सार

पिछले दिनों ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में यशपाल आर्य के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
uttarakhand news: Cabinet minister Arvind Pandey attacked, says Yashpal Arya was attacked, may be Congress's conspiracy
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले को लेकर पार्टी पर हमला बोला। अरविंद पांडेय ने कहा के यह कांग्रेस का षड़यंत्र भी हो सकता है। मंत्री ने इस मामले में किसानों और सिखों पर एससी-एसटी के तहत मुकदमे दर्ज करने की निंदा की।

विज्ञापन


कहा  कि दल बदलू नेता अपना राजनीतिक फायदा लेने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। उन्हें (यशपाल को) सिर्फ अपना बेटा दिखता है। वह कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में पैदल मार्च 

वहीं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए हमले व उनके खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पैदल मार्च निकाला। भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर आंबेडकर चौक से लेकर रेलवे फाटक ज्वालापुर तक पैदल मार्च निकाला गया। रेलवे फाटक चौराहे पर भाजपा सरकार व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरीके से तानाशाही पर उतर आई है। 


उन्होंने कहा कि कल तक यशपाल आर्य जब भाजपा में थे तो पार्टी उनकी पूजा कर रही थी। परंतु कांग्रेस में आते ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य के ऊपर जानलेवा हमला और फिर उन पर झूठे मुकदमे लगा कर पूरी तरीके से उनका अपमान कर रही है। अशोक शर्मा व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि भाजपा व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने अपनी गलत बयानबाजी बंद नहीं की और दलितों पर अत्याचार करने बंद नहीं किए तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इन्हीं की भाषा में इनको सबक सिखाने का कार्य करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed