फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bumper Transfer in Nagar nigam And municipal Bodies

उत्तराखंड: प्रदेशभर के निकायों में बड़े पैमाने पर तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट...

Fri, 06 Aug 2021 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Aug 2021 11:52 PM IST
सार

दरअसल, जन प्रतिनिधियों की ओर से आ रही शिकायतों और लंबे समय से जमे हुए कर्मचारियों को इधर से उधर करने के लिए शहरी विकास विभाग बड़े पैमाने पर तबादले कर रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bumper Transfer in Nagar nigam And municipal Bodies
तबादले - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के नगर निगमों व अन्य निकायों में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए। प्रभारी शहरी विकास सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इससे पूर्व विभाग ने 20 जुलाई को बड़े पैमाने पर तबादले किए थे। जन प्रतिनिधियों की ओर से आ रही शिकायतों और लंबे समय से जमे हुए कर्मचारियों को इधर से उधर करने के लिए शहरी विकास विभाग बड़े पैमाने पर तबादले कर रहा है। शुक्रवार को भी आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


प्रभारी अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को पालिका डीडीहाट से चंपावत, वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार सक्सेना को प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गदरपुर, वरिष्ठ सहायक गणेश सिंह सुयाल को नगर पंचायत सुल्तानपुर से नगर पंचायत भीमताल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी जगदीश चंद्रा को नगर पालिका बाजपुर से नगर पालिका गदरपुर भेजा गया है। नगर पालिका गदरपुर में वरिष्ठ सहायक हरिचरण को नगर पंचायत महुआडाबरा में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर भेजा गया है। नगर निगम रुद्रपुर में कर एवं राजस्व अधीक्षक लता आर्य को नगर पालिका बाजपुर में प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत चमियाला में लिपिक विरेंद्र पंवार को नगर पंचायत कीर्तिनगर में प्रभारी अधिशासी अधिकारी, वेटिंग में रखे गए फईम खान को नगर पंचायत लालपुर में अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को नगर पालिका लक्सर से नगर पंचायत लंढौरा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम ऋषिकेश में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह को प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई भेजा गया है। वरिष्ठ सहायक शिव कुमार सिंह चौहान को नगर पंचायत पुरोला से नगर पालिका धारचूला, कर एवं राजस्व निरीक्षक सरोज गौतम को नगर पंचायत नानकमत्ता से नगर पालिका डीडीहाट, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार को नगर पालिका चंपावत से नगर पंचायत नानकमत्ता, वरिष्ठ सहायक विजय बिष्ट को नगर पंचायत भीमताल से नगर पंचायत सुल्तानपुर, नगर पंचायत गजा में प्रभारी अधिशासी अधिकारी मदन प्रसाद गौड़ को वेटिंग में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जगह नगर पालिका मसूरी में वरिष्ठ सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गजा के पद पर तैनात किया गया है। नगर पालिका गौचर में कर संग्रहकर्ता रोशन सिंह पुंडीर को नगर पंचायत ऊखीमठ में प्रभारी अधिशासी अधिका री के पद पर भेजा गया है। नगर निगम रुड़की के लिपिक विनोद कुमार श्रेय को नगर पंचायत इमलीखेड़ा में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। नगर निगम हरिद्वार में लेखाकर चंद्रशेखर को प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवालिक नगर भेजा गया है। नगर पालिका रामनगर में वरिष्ठ सहायक ममता सती को नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका पौड़ी में वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र सिंह रावत को नगर पंचायत थलीसैंण में प्रभारी अधिशासी के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed