{"_id":"65f5bfc955392600d606d1c5","slug":"uttarakhand-news-bollywood-actress-rishita-bhatt-seen-in-jaunsari-attire-visited-mahasu-temple-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जौनसारी वेशभूषा में दिखीं बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट, किए महासू मंदिर के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जौनसारी वेशभूषा में दिखीं बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट, किए महासू मंदिर के दर्शन
Sat, 16 Mar 2024 09:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:21 PM IST
सार
हनोल चातरा पंचायत के प्रधान व चकराता ब्लाॅक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु और मंदिर के कारिंदों ने अभिनेत्री को हनोल मंदिर की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट शुक्रवार को हनोल पहुंचीं। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बन रही एक डाक्यूमेंट्री फिल्म के कुछ सीन शूट किए। अभिनेत्री ने जौनसारी वेशभूषा में महासू देवता मंदिर के दर्शन भी किए। प्रशंसकों में अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। अभिनेत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
हनोल चातरा पंचायत के प्रधान व चकराता ब्लाॅक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु और मंदिर के कारिंदों ने अभिनेत्री को हनोल मंदिर की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। ऋषिता भट्ट ने ग्राम प्रधान के आवास पर पारंपरिक जौनसारी खाद्य पदार्थों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
अभिनेत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 27 राज्यों में डाक्यूमेंट्री शूट की जा रही है। बताया इसमें 57 एपिसोड शूट होने है। जिसमें से अब तक छह एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इस दौरान जल संस्थान के जेई विद्या प्रकाश भारद्वाज, दीपक डिमरी, रोशन लाल आदि उपस्थित रहे।