फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand news: boat capsized in nagrughat, girl died, one missing

उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा में नगरुघाट में महाकाली नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, एक लड़की की मौत

Thu, 28 Oct 2021 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

बुधवार देर शाम महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद यह हादसा हुआ है। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: boat capsized in nagrughat, girl died, one missing
boat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लोहाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर नगरुघाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक लड़की मीना (उम्र 13) की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा संदीप (उम्र 8) लापता है। दोनों नेपाल के निवासी हैं। 

विज्ञापन


महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई
जानकारी के मुताबिक नगरुघाट में बुधवार देर शाम भारत की ओर से महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। नदी में बहे बच्चे की तलाश के लिए नेपाल प्रशासन के साथ भारत का प्रशासन, पुलिस और एसएसबी राहत-बचाव अभियान चला रही है।
विज्ञापन


नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि चकर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (40) निवासी ग्राम गोंडा नेपाल अपने परिवार के साथ नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था। तभी नदी पार करते वक्त ये हादसा हो गया। नाव में कुल 10 लोग सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने मीना का शव बरामद कर लिया

चकर सिंह, इंदिरा देवी, सागर सहित नाविक जैसे-तैसे तैरकर सकुशल बाहर गए गए, जबकि चकर सिंह की बेटी मीना की डूबने से मौत हो गई और संदीप नदी की तेज धारा में बह गया। नेपाल पुलिस ने मीना का शव बरामद कर लिया है। संदीप की ढूंढ खोज जारी है।

सूचना मिलते ही एसडीएम केएन गोस्वामी दल-बल के साथ मौके की ओर रवाना हो गए। एसडीएम ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा में नदी में नाव चलाना अवैध है। नदी में चलने वाली नावों को रोकने के लिए पुलिस और एससबी को निर्देशित कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरुघाट में महाकाली नदी के तट से नेपाल की दूरी करीब 100 मीटर है। यहां नेपाली नागरिकों द्वारा नावों का संचालन कर यात्रियों को नेपाल से भारत और भारत से नेपाल के लिए महाकाली नदी पार कराई जाती है। जिसके एवज में प्रति व्यक्ति करीब 50 रुपये लिए जाते हैं। दिन भर में नाव संचालकों द्वारा कई चक्कर लगाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed