{"_id":"60cc606910d92817956a59af","slug":"uttarakhand-news-bjp-virtual-state-working-committee-meeting-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : भाजपा की वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति कल, एक से 10 जुलाई तक होंगी जिला कार्यसमितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : भाजपा की वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति कल, एक से 10 जुलाई तक होंगी जिला कार्यसमितियां
Fri, 18 Jun 2021 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:29 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को लेकर मंथन हुआ।
विज्ञापन
मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 19 जून को होगी। कोविडकाल को देखते हुए कार्यसमिति का वर्चुअल आयोजन होगा। एक जुलाई से वर्चुअल जिला कार्यसमितियों का आयोजन होगा। ये 10 जुलाई तक होंगी। 10 जुलाई से मंडल कार्य समितियों की बैठक होंगी। ये बैठकें प्रत्यक्ष होंगी। इसके साथ-साथ पार्टी के अन्य कार्यक्रम भी चलेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के प्रबंधन के लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को लेकर मंथन हुआ। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को सेवा के कार्यों के साथ मिशन 2022 में जुटने के लिए भी आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि प्रदेश और जिले में कार्य योजनाएं तय की गई हैं। 19 जून को वर्चुअल कार्यसमिति के चार सत्र होंगे। आगामी चुनाव को लेकर सेवा ही संगठन के तहत बैठकें होंगी और कोरोना के नियमों का पालन किया जाएगा। उसके बाद 20 जुलाई को प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। 20 जुलाई को राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग, प्रत्येक मंगलवार को मंडल का प्रशिक्षण वर्ग, हर शुक्रवार को जिले का प्रशिक्षण वर्ग होगा।
विज्ञापन
यह सब कार्यक्रम 10 बजे संपन्न होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों शामिल किया जाएगा। प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिले में प्रदेश महामंत्री से लेकर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहेंगे। मंडल में जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री उपस्थित रहेंगे। अजेय ने बताया कि प्रशिक्षण में छह सत्रों में छह विषयों पर चर्चा होगी।
भंडारी को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी
प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी की होगी। इसका संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला व सह संयोजक कुंदन परिहार को बनाया गया है।
ये जिम्मेदारियां भी सौंपी
पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पार्टी नेताओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कोविड-19 कार्यकाल में चुनौतीपूर्ण प्रबंधन व सेवा कार्य विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के प्रस्तुतिकरण की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और पुष्कर काला को दी गई है। पार्टी योग दिवस पर दो योग शिविर मंडल स्तर पर करेगी। इसमें दो योग शिक्षक सहभागिता करेंगे। वर्चुअल योग के माध्यम से कार्यकर्ता योग शिविरों का आयोजन करेंगे। 23 जून को श्यामा प्रसाद का बलिदान दिवस और जन्मदिन को छह जुलाई को बूथ स्तर पर संगोष्ठी की जाएगी। उनको पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल की होगी। 16 जुलाई को उत्तराखंड राज्य में हरेला पर्व होगा। 23 जून से 6 जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। 25 जून को कांग्रेस द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, अखिलेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। मन की बात कार्यक्रम के लिए राजेंद्र बिष्ट व मधु भट्ट को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। मेरा बूथ टीकाकरण युक्त की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, युवा मोर्चा के कुंदन लटवाल व प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को दी गई है।
तीन लाख ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी भाजपा
पार्टी ने प्रदेश में तीन लाख ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। इसके तहत दो लाख शहरी और एक लाख गांव में स्वयंसेवक तैयार करने हैं। इसमें एक महिला और एक युवक को प्रशिक्षण देकर तैयार करने की योजना बनाई गई है। जिला स्तर और मंडल स्तर पर युवा व महिला डॉक्टर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी जोड़ा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, डॉ. देवेंद्र भसीन, कैलाश शर्मा, किरण देवी और आदित्य कुमार को सौंपी गई है।
राहत कार्यों जारी रखने के लिए भी जिम्मेदारी
सेवा ही संगठन कार्य के तहत राहत कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, बलवीर गुनियाल व आशीष गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।