फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bjp State president madan kaushik told for Expelled leader

उत्तराखंड: मदन कौशिक बोले, भाजपा से निष्कासितों पर विचार होगा, दायित्वों की समीक्षा होगी 

Tue, 16 Mar 2021 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Mar 2021 08:48 PM IST
सार

  • मदन कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूरे विधि विधान से संभाला कार्यभार
  • 22 से कुमाऊं के तीन जिलों के प्रवास से करेंगे प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bjp State president madan kaushik told for Expelled leader
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उतराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी से पूर्व में निष्कासितों की वापसी के लिए बनी कमेटी विचार करेगी और सरकार-संगठन में दायित्व उन्हीं को मिलेंगे जो सक्रिय होंगे। पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। जिलास्तरीय दौरों में उन्हें जहां यह लगेगा कि संगठन में बदलाव होना चाहिए, वह बदलाव करेंगे। कौशिक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान से प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। 

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं और हर चुनौती से निपटना जानती है। मेरे सामने चुनौती और प्राथमिकता एक ही है कि हर कार्यकर्ता को 2022 के विधानसभा चुनाव 60 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वह गंगा पूजन के लिए जा रहे हैं। 22 मार्च से 24 मार्च के बीच बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के दौरे करेंगे। अप्रैल माह तक वह प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर लेंगे। वे कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में सीटें 60 के पार का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन


जहां लगेगा जरूर बदलाव होगा
जिलों के दौरे में जहां लगेगा वहां बदलाव किया जाएगा। पार्टी के निष्कासितों की घरवापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी बनी है और गुण दोष के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार और संगठन में दायित्वों पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा होगी और ये देखा जाएगा कि कौन कितनी सक्रियता के साथ पार्टी को अपना योगदान दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों का मोहभंग हो गया
बदरीनाथ के पार्टी विधायक महेंद्र भट्ट के इस खुलासे पर कि एक कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ रहा है, इसके बारे में कौशिक ने कहा कि वह भट्ट से इस बारे में बात करेंगे। वैसे भी कांग्रेस विधायकों का अपनी पार्टी से मोहभंग हो गया है।

कांग्रेस पर गुटबाजी को लेकर किया तंज
कौशिक ने कांग्रेस पर गुटबाजी को लेकर तंज किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को जो भी जनादेश दिया था, उसकी अपेक्षा थी कि वह जनसमस्याएं उठाए, लेकिन कांग्रेस आपसी लड़ाई में फंसी रही। उसने जनसमस्याएं नहीं उठाई। जबकि भाजपा और सरकार में दायित्व परिवर्तन हुआ और एक हफ्ते में सब सामान्य हो गया।

पहाड़-मैदान नहीं, पार्टी समग्रता में विचार करती है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मैदान से बनाए जाने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि पार्टी पहाड़ या मैदान को लेकर विचार नहीं करती। वह समग्रता में निर्णय लेती है। जिसको भी जो जिम्मेदारी मिलती है, वो कार्यकर्ता के तौर पर उसे निभाता है।

चिंतन शिविर और कार्यसमिति बैठक पर निर्णय जल्द
कौशिक ने कहा कि चिंतन शिविर और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर जल्द निर्णय लेगी। कुछ दिन में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और दोनों बैठकों की तिथियां तय हो जाएंगी।

दूसरे दलों के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में सक्रिय होते हैं
कौशिक ने कहा कि दूसरे दलों के कार्यकर्ता केवल चुनाव में सक्रिय होते हैं। जबकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो हर वक्त सांगठनिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा में जुटता है।  


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ,प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, डॉ. देवेंद्र भसीन, अनिल ग़ोयल, प्रदेश प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, आदित्य चौहान, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, बलराज पासी, ज्योति प्रसाद गैरोला ,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, संजीव वर्मा ,राजीव तलवार सहित अन्य कई जिलों आए भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed