फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : bjp core group meeting today in uttarakhand

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: उत्तराखंड में कोविडकाल तक भाजपा का सिर्फ सेवा कार्यों पर फोकस

Thu, 27 May 2021 10:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 May 2021 10:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई की पटकथा लिखने के बाद गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई।

विज्ञापन
uttarakhand news : bjp core group meeting today in uttarakhand
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण खत्म होने तक सत्तारूढ़ भाजपा संगठन ही सेवा अभियान पर ही फोकस करेगी। गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में तय किया गया कि संगठन उन लोगों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स के तौर पर सम्मानित करेगा, जो कोरोना महामारी में लोगों की मदद और सेवा कर रहे हैं, लेकिन अग्रिम कतार में नहीं दिखते।

विज्ञापन


 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी को ऐसे सक्रिय लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्मशान घाट में अंत्येष्टि कराने वाला व्यक्ति और लैब टेक्नीशियन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग कोरोनाकाल में सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बीएल संतोष ने कोरोनाकाल में अभी तक के सेवा कार्यों को लेकर संगठन और सरकार का रिपोर्ट कार्ड जांचा। उन्होंने पार्टी के सातों मोर्चों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली और सेवा कार्यों की जानकारी मांगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सेवा ही संगठन अभियान और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के स्तर पर जुटाई गई स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अध्ययन पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय महामंत्री ने जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अध्ययन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा अध्ययन के जरिये सरकार को अपने सुझाव दे सकता है और सरकार भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप प्राप्त सुझावों पर अमल कर सकती है। साथ ही सभी मोर्चा अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने को कहा।  

छह मोर्चों को 2000 यूनिट ब्लड का लक्ष्य
बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों को सेवा कार्यों के अलग-अलग लक्ष्य दिए गए जिसमें युवा मोर्चा को 2000 ब्लड यूनिट, अन्य 6 मोर्चों को 2000 ब्लड  यूनिट का लक्ष्य दिया गया। 

युवा मोर्चा का अभियान एक से 12 जून तक

युवा मोर्चा को 1 जून से 12 जून तक प्रदेश भर में मेरा गांव कोरोना मुक्त, मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान चलाने के लिए को कहा गया। 

बिना काम के भी कार्यकर्ताओं से करें संवाद
बीएल संतोष ने सभी मोर्चो के अध्यक्षों को कहा कि वे मंडल व बूथ स्तर पर लोगों व कार्यकर्ताओं से बिना काम के भी सेवा भाव से निरंतर संवाद करने की आदत बनाएं।

प्रवासियों के लिए योजना बनाए सरकार 
टोली बैठक में बीएल संतोष ने कहा कि कोरोनाकाल में घर आए प्रवासियों को किस तरह से रोका जाए। उनके लिए गंभीरता से योजना बनाए जाने की जरूरत है। 

बैठक में तय हुआ कोरोना की समाप्ति तक भाजपा संगठन के चलाये जा रहे सेवा कार्य जारी रहेंगे। 

राहत एवं संसाधन बढ़ाने पर जोर
कोर ग्रुप की बैठक में कोविड को नियंत्रित करने लोगों को अधिक से अधिक राहत देने और संसाधनों में और वृद्धि पर जोर दिया गया। कोविड की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 

30 मई के अभियान की जिम्मेदारी सुरेश भट्ट को
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर पार्टी का गांवों में सेवा कार्य करने का अभियान है। इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को सौंपी गई। भट्ट सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के गांवों में सेवा कार्यों का रोडमैप तैयार करेंगे। शुक्रवार को तय होगा कि कौन जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी किस गांव में जाएगा।

मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं जाएंगे
सेवा अभियान में मुख्यमंत्री व सरकार के मंत्री भाग नहीं लेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से दो-दो गांवों में  सेवा कार्य में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed