फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : big campaign of covid vaccination today, target of vaccinating two lakh people

उत्तराखंड: प्रदेश में शुक्रवार को कोविड टीकाकरण का महाभियान, लेकिन पूरा नहीं हुआ दो लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य 

Fri, 17 Sep 2021 12:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 12:19 PM IST
सार

कोविड टीकाकरण अभियान में एक दिन में दो लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के करीब जरूर पहुंचा है।

विज्ञापन
uttarakhand news : big campaign of covid vaccination today, target of vaccinating two lakh people
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भर में महाभियान चलाया गया। जिसमें एक हजार केंद्रों पर दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड: गुरुवार को मिले 20 नए मरीज, 284 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन


कोविड टीकाकरण अभियान में एक दिन में दो लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के करीब जरूर पहुंचा है। उत्तराखंड में एक दिन में सर्वाधित लोगों को टीके लगाने का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में 1944 केंद्रों पर 1.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तराखंड में भी कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया गया। जिसमें 1944 केंद्रों पर 1.81 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसके साथ ही प्रदेश में वैक्सीन की डोज लगवाने वालों की संख्या 98.16 लाख पहुंच गई है। अभी एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं हो पाया।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि टीकाकरण महाभियान में दो लाख लक्ष्य की तुलना में शुक्रवार को 1.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। एक दिन में सर्वाधित लोगों को वैक्सीन लगाने का पुराना रिकॉर्ड 1.76 लाख का था। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले में टीकाकरण की प्रगति अन्य जिलों से अधिक है।

लक्ष्य कार्यक्रम में उत्तराखंड को देश में दूसरा स्थान
वहीं सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे लक्ष्य कार्यक्रम में उत्तराखंड ने देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने लक्ष्य कार्यक्रम में राज्यों की रैकिंग की घोषणा की है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए अस्पतालों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड(एनक्यूएएस) मानकों के अनुसार प्रसूति सेवाएं, आपरेशन थिएटर में आधुनिक उपकरण, प्रसूता व शिशु की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं देने के लिए लक्ष्य कार्यक्रम चलाया गया है। प्रदेश में इस कार्यक्रम के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले में 11 लेबर रूम, सात मेटरनिटी आपरेशन थिएटर को एनक्यूएएस मानकों के अनुसार गुणवत्तायुक्त सुविधाएं देने पर प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। 

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने लक्ष्य कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले राज्यों की रैकिंग की घोषणा की है। जिसमें गुजरात ने पहला और उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी और डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि लक्ष्य कार्यक्रम में उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed